लाइव टीवी

MBSE HSLC Class 10th Result 2020: मिजोरम ने जारी किए दसवीं के परिणाम, यहां चेक करें 

Updated May 13, 2020 | 13:34 IST

MBSE HSLC Class 10th Result 2020: मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन यानी एमबीएसई ने बुधवार को दसवीं कक्षा के लिए हुई परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं।

Loading ...
Mizoram_10th_result_2020

आइजोल: मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन यानी एमबीएसई ने बुधवार को दसवीं कक्षा के लिए हुई परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और थर्ड पार्टी वेबसाइट्स पर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। एमबीएससई बुधवार दोपहर 1 बजे 10वीं कक्षा (HSLC)नतीजे घोषित किए। परिणाम की घोषणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in पर की गई है। 

MBSE HSLC Result 2020 on mbse.edu.in MBSE HSLC Result 2020 on indiaresults.com (now working) 

मिजोरम बोर्ड की दसवीं की परीक्षा 17 फरवरी से 3 मार्च 2020 के बीच आयोजित की गई थी। माना जा रहा था कि परीक्षा परिणाम मई के पहले सप्ताह में ही घोषित हो जाएंगे लेकिन कोरोना वायरस के कारण चल रहे देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से इसमें भी एक सप्ताह की देरी हुई है।   

ऐसे देखें परीक्षा परिणाम
मिजोरम बोर्ड की दसवीं कक्षा की परिणाम देखने के लिए पहले मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की वेबसाइट mbse.edu.in पर जाएं। इसके बाद साइट के होम पेज पर नोटिफिकेशन सेक्शन में दी गई MBSE HSLC Result 2020 की लिंक को क्लिक करें। इसके बाद रिजल्ट का पेज खुलेगा जिसपर आपको अपना एडमिट कार्ड नंबर( प्रवेश पत्र का नंबर) और जन्मतिथि भरनी होगी। इन सभी जानकारियों को भरने के बाद ही आप MBSE HSLC Result 2020 का रिजल्ट और स्कोर कार्ड देख पाएंगे। रिजल्ट देखने के बाद उसे सेव कर लें और उसका प्रिंट आउट भी ले लें। जो कि आगे आपके काम आएगा।