लाइव टीवी

MPSC Admit Card Out: एमपीएससी अधीनस्थ सेवा प्रवेश पत्र हुआ जारी, यहां चेक करें डायरेक्ट डाउनलोड लिंक

Updated Jul 01, 2022 | 22:25 IST

MPSC Subordinate Services Admit Card: एमपीएससी अधीनस्थ सेवा एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार एमपीएससी की आधिकारिक साइट mpsc.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Loading ...
एमपीएससी अधीनस्थ सेवा एडमिट कार्ड
मुख्य बातें
  • महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने अधीनस्थ सेवा प्रवेश पत्र किया जारी।
  • एमपीएससी सबऑर्डिनेट एडमिट कार्ड mpsc.gov.in पर किए गए रिलीज।
  • यहां दिए स्टेप्स और डायरेक्ट लिंक की मदद से चेक करें प्रवेश पत्र।

MPSC Admit Card for Subordinate Services: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने एमपीएससी अधीनस्थ सेवा प्रवेश पत्र 2021 जारी किया है। मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र एमपीएससी की आधिकारिक साइट mpsc.gov.in पर सभी उपस्थित उम्मीदवारों की ओर से डाउनलोड किया जा सकता है। संयुक्त पेपर के लिए मुख्य परीक्षा 9 जुलाई 2022 को, PSI पेपर 2 17 जुलाई को, STI पेपर 2 24 जुलाई को और ASO पेपर 2 31 जुलाई 2022 को आयोजित किया जाएगा।

Also Read: RRB Group D exam date 2022: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की तारीख जारी, यहां देखें एग्‍जाम पैटर्न, चयन प्रक्रिया व अन्‍य डिटेल

उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन करके एमपीएससी की आधिकारिक साइट के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

एमपीएससी अधीनस्थ सेवा प्रवेश पत्र 2021: कैसे डाउनलोड करें

  1. एमपीएससी की आधिकारिक साइट mpsc.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध एमपीएससी अधीनस्थ सेवा एडमिट कार्ड 2021 लिंक पर क्लिक करें।
  3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉग इन विवरण दर्ज करना होगा।
  4. सब्मिट ऑप्शन पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
  6. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Also Read: UGC NET Admit Card 2022: इस दिन जारी होंगे यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार एमपीएससी की आधिकारिक साइट के माध्यम से अधिक संबंधित विवरणों की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा भविष्य के अपडेट के लिए भी आधिकारिक वेबसाइट को लगातार चेक करते रहें और एडमिट कार्ड के बाद एमपीएससी अधीनस्थ सेवा परीक्षा से जुड़े अन्य अपडेट भी आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे, इनके लिए जुड़े रहें।