लाइव टीवी

Mumbai University 2020: मुबंई विश्वविद्यालय में प्रवेश की पहली मेरिट लिस्ट जारी, जानें कैसे होगा एडमिशन

Updated Aug 06, 2020 | 15:00 IST

Mumbai University Online Admission: मुंबई विश्वविद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया 5 अगस्त, 2020 तक बढ़ा दी गई थी। वहीं मुंबई विश्वविद्यालय पहली मेरिट लिस्ट आज यानी 6 अगस्त, जारी कर दी गई है।

Loading ...
मुबंई विश्वविद्यालय में प्रवेश की पहली मेरिट लिस्ट जारी
मुख्य बातें
  • मुंबई विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है।
  • कैंडिडेट्स मेरिट लिस्ट यहां चेक कर सकते हैं।
  • रिवाइज्ड एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिए गए हैं।

मुंबई विश्वविद्यालय ने इस साल के एडमिशन प्रक्रिया को 5 अगस्त तक बढ़ा दिया गया था। छात्र MU के ऑफिशियल वेबसाइट  mu.ac.in के जरिए आवेदन कर सकते थे। एडमिशन प्रक्रिया के बाद अब पहली मेरिट लिस्ट 6 अगस्त 2020 यानी आज जारी कर दी गई है। छात्र मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। बता दें कि पहले मुबंई विश्वविद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया की तारीख 4 अगस्त थी, लेकिन बाद इसे 5 अगस्त 2020 तक बढ़ा दिया गया।

वहीं छात्र 6 अगस्त यानी आज से इसकी पहली मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑफिशियल पोर्टल mumoa.digitaluniversity.ac. पर विजिट करना होगा। वहीं नए रिवाइज्ड एडमिशन शेड्यूल के अनुसार एडमिशन प्रक्रिया कल 7 अगस्त दोपहर 3 बजे से बंद हो जाएगी। 

रिवाइज्ड तारीख

  • एडमिशन फॉर्म के साथ प्री-एडमिशन फॉर्म की कॉपी सब्मिट करने की तारीख- 27 जुलाई से 5 अगस्त 2020
  • फर्स्ट मेरिड लिस्ट- 6 अगस्त 2020
  • डॉक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन और फीस का भुगतान (अंडरटेकिंग फॉर्म के साथ) की तारीख - 6 अगस्त से 11 अगस्त 2020
  • सेकेंड मेरिट लिस्ट- 11 अगस्त 2020
  • डॉक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन और फीस का भुगतान (अंडरटेकिंग फॉर्म के साथ) की तारीख - 12 अगस्त से 17 अगस्त 2020
  • थर्ड मेरिट लिस्ट- 17 अगस्त 2020
  • डॉक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन और फीस का भुगतान (अंडरटेकिंग फॉर्म के साथ) की तारीख- 18 अगस्त से 21 अगस्त 2020

ऑनलाइन एडमिशन डिटेल्स
एडमिशन लेने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट mum.digitaluniversity.ac.in के जरिए आवेदन करना होगा। इंडिविजुअल कैंडिडेट्स को इस पोर्टल के जरिए से अपने द्वारा मांगे जाने वाले कॉलेजों के लिए आवेदन भरने होंगे। अगर आपने 5 अगस्त तक भर दिए हैं, तो कॉलेज की पहली मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं। लिस्ट में नाम आने के बाद आपके डॉक्युमेंट्स वेरिफाई किए जाएंगे। कॉलेजों को इन-रोल कैंडिडेट्स को एक प्रोविजनल एडमिशन सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। जब कैंडिडेट्स मार्कशीट की हार्ड कॉपी और अन्य आवश्यक डॉक्यूमेंट्स बाद में जमा करेंगे तब इसके जरिए कन्फर्म किया जाएगा।

मुंबई विश्वविद्यालय से एफिलिएटेड कॉलेज की लिस्ट के साथ मुंबई विश्वविद्यालय के कट ऑफ लिस्ट भी जारी किए जाएंगे। एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट के अंकों को कट ऑफ माना जाता है। वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय के विपरीत, मुंबई विश्वविद्यालय कोई अलग कट ऑफ लिस्ट जारी नहीं करेगा। कॉलेजों को छात्रों को प्रोविजनल एडमिशन देना चाहिए और मार्कशीट और अन्य प्रमाणपत्रों की हार्ड कॉपी जमा करने के बाद इसकी पुष्टि करनी चाहिए। इसके अलावा अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इसके ऑफिशियल साइट पर चेक कर सकते हैं।