लाइव टीवी

NEET UG 2022 Answer Key Release Date: जल्द जारी होगी NEET UG 2022 की आंसर की, यहां देखें संभावित डेट

Updated Jul 21, 2022 | 13:03 IST

NEET UG 2022 Answer Key Release Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA जल्द ही नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, NEET 2022 परीक्षा के लिए आंसर की जारी कर सकता है। इस साल परीक्षा पेन और पेपर मोड में ही परीक्षा 17 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी...

Loading ...
NEET UG 2022 आंसर की जल्द होगी जारी
मुख्य बातें
  • जल्द जारी हो सकती है नीट यूजी 2022 के लिए आंसर की।
  • आंसर की 25 जुलाई 2022 को जारी होने की संभावना है।
  • आंसर की के बाद कट-ऑफ लिस्ट भी जारी की जा सकती है।

NEET UG 2022 Answer Key Release Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA ने 17 जुलाई, 2022 को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, NEET 2022 परीक्षा आयोजित की थी। इस साल परीक्षा पेन और पेपर मोड में ही आयोजित की गई थी। NEET UG 2022 परीक्षा में रिकॉर्ड उपस्थिति दर्ज की गई है। इस बार करीब 95% उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। अब छात्र आंसर की का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि एनटीए जल्द ही परीक्षा के लिए आंसर की भी जारी कर सकता है। 

कब जारी होगी आंसर की?

फिलहाल NTA ने आंसर की जारी करने डेट और समय को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा कि आंसर की 25 जुलाई 2022, सोमवार को जारी की जा सकती है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि नीट यूजी 2022 परीक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की अपडेट के लिए टाइम्स नाउ नवभारत और आधिकारिक वेबसाइट पर कड़ी नजर बनाए रखें। 

Read More-  जारी होने वाला है राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, ऐसे करें चेक

इस साल की परीक्षा कैसी थी?

विशेषज्ञों के अनुसार इस साल की परीक्षा पिछले वर्ष की तुलना में कठिन थी, हालांकि, सभी प्रश्न कठिन नहीं थे, कठिनाई स्तर आसान से मध्यम था। इस साल आंसर की जारी होने के बाद परीक्षा का परिणाम भी जारी किया जाएगा। 

3,570 केंद्रों पर आयोजित की गई थी परीक्षा

ट यूजी 2022 की परीक्षा रविवार को भारत के बाहर भी 14 शहरों (कोलंबो, काठमांडू, बैंकॉक, कुआलालंपुर, सिंगापुर, दुबई, अबू धाबी, मस्कट, शारजाह, कुवैत सिटी, दोहा, मनामा, रियाद, लागोस) में आयोजित की गई थी। साथ ही भारत के करीब 497 शहरों में 3,570 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। 

Read More-  यहां देखें विशेषज्ञों द्वारा जारी आंसर-की और संभावित कट-ऑफ

आंसर की जारी होने के बाद खुलेगी सुधार विंडो

उम्मीद जताई जा रही है कि NTA नीट यूजी परीक्षा के लिए आंसर की जल्द ही जारी कर देगा। एक बार आंसर की जारी होने के बाद कुछ समय के लिए सुधार विंडो भी खोली जाएगी। फिर बाद में छात्रों की आपत्तियों के आधार पर फाइनल आंसर की जारी होगी और फिर रिजल्ट व कट ऑफ लिस्ट दोनों जारी कर दिए जाएंगे।