लाइव टीवी

NEET UG Answer Key 2022: जानें कब जारी होगी नीट यूजी आंसर की, यहां है अपडेट

नीलाक्ष सिंह | Senior Correspondent
Updated Aug 11, 2022 | 09:05 IST

NEET UG Answer Key 2022: एनटीए द्वारा जल्द ही नीट 2022 आंसर-की जारी किए जाने की संभावना है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, NTA द्वारा NEET UG 2022 Answer Key आज यानी 11 अगस्त, 2022 तक neet.nta.nic.in पर जारी करने की उम्मीद है। NEET परिणाम, उत्तर कुंजी पर अन्य अपडेट देखें...

Loading ...
नीट यूजी आंसर की 2022
मुख्य बातें
  • नीट यूजी परीक्षा के लिए आंसर-की कभी भी जारी हो सकती है।
  • एक रिपोर्ट के अनुसार, इसी हफ्ते जारी होगी आंसर की
  • ऑब्जेक्शन करने के लिए मिलेंगे दो से तीन दिन

NEET UG Answer Key, Result 2022 : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, NEET 2022 उत्तर कुंजी जल्द ही जारी करने की उम्मीद है। लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, NTA द्वारा NEET 2022 Answer Key 11 अगस्त यानी आज जारी होने की संभावना है। आधिकारिक उत्तर कुंजी वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी।

18 लाख उम्मीदवारों के लिए जल्द जारी होगी NEET UG Answer Key 2022

एक जानकारी के अनुसार, NATIONAL ELIGIBILITY CUM ENTRANCE TEST (UG) Answer Key 2022 के साथ साथ प्रश्न पत्र और प्रतिक्रिया पत्रक की प्रतियों को साइट पर अपलोड किया जा सकता है। कथित तौर पर इस साल 18 लाख से अधिक छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं। बता दें, उत्तर पुस्तिकाओं या ओएमआर कॉपियों को सिस्टम में मैन्युअल रूप से स्कैन किया जाता है और टैग किया जाता है। जल्द ही आंसर की जारी की जाएगी, व बाद में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। एक बार नीट यूजी आंसर की जारी होने के बाद आप इस प्रक्रिया से चेक कर सकेंगे।

Read More - जारी हो गया अग्निपथ भर्ती योजना 2022 परिणाम, यहां से करें चेक

NEET UG Answer Key 2022 के खिलाफ आपत्ति के लिए 48 से 72 घंटे का समय मिलेगा

एक बार नीट यूजी आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने के लिए लगभग 48 से 72 घंटे का समय मिलेगा। विशेषज्ञों ने पहले ही कम से कम तीन प्रश्नों की ओर इशारा किया है जिन्हें प्रश्न पत्रों में ठीक करने की आवश्यकता है। छात्रों को आपत्तियां उठानी होंगी और आवश्यकतानुसार शुल्क का भुगतान करना होगा।

आपत्तियां प्राप्त होने के बाद, एनटीए अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने की तैयारी शुरू कर देगा, जिसके आधार पर परिणाम घोषित किया जाएगा। पिछले साल, अंतिम उत्तर कुंजी जल्द ही जारी की गई थी। यदि रिजल्ट को लेकर संभावित तिथि की बात करें, तो बता दें, कि अगस्त के अंत तक नीट यूजी परिणाम जारी किए जाने की पूरी उम्मीद है।

नीट यूजी परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवारों के लिए कांउसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जो कि सितंबर तक आयोजित की जा सकती है।

Read More - जारी हुआ UPSC CDS परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, upsc.gov.in पर करें डाउनलोड