लाइव टीवी

RSMSSB VDO Main Syllabus 2022: आरएसएमएसएसबी ग्राम विकास अधिकारी मुख्‍य परीक्षा का नया सिलेबस और स्‍कीम जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Updated Apr 19, 2022 | 23:42 IST |

RSMSSB VDO Main Exam New Syllabus 2022: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड RSMSSB ने वीडियो की मुख्‍य परीक्षा के लिए नया सिलेबस जारी किया है। इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

Loading ...
RSMSSB VDO Main Exam 2022
मुख्य बातें
  • 9 जुलाई को आयोजित होगी मुख्‍य परीक्षा
  • प्रारंभिक परीक्षा में चयनित उम्‍मीदवार होंगे शामिल
  • सिलेबस के जरिए एग्‍जाम पैटर्न और मार्किंग सिस्‍टम को समझने में मिलेगी मदद

RSMSSB VDO Main Exam New Syllabus 2022: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड RSMSSB ने ग्राम विकास अधिकारी यानि VDO की मुख्‍य परीक्षा 2022 के लिए नया सिलेबस और स्‍कीम जारी किया है। इसे बोर्ड ने आधिकारिक साइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्‍ध कराया गया है। ये पीडीएफ फॉरमेट में उपलब्‍ध है। उम्‍मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 9 जुलाई 2022 को होगा। 

इस भर्ती परीक्षा के जरिए 5,396  पदों पर भर्ती की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा 27 और 28 दिसंबर, 2021 को आयोजित की गई थी। इसमें चयनित उम्‍मीदवार मुख्‍य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। मुख्य परीक्षा की अन्य जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर बाद में जारी की जाएगी।

जानें एग्‍जाम पैटर्न 
ग्राम विकास अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। इसमें भाषा, गणित, सामान्‍य ज्ञान, भूगोल, इतिहास और राजस्‍थान से संबंधित आर्थिक संसाधन जैसे विषयों पर आधारित सवाले पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी, जिसमें 160 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की है।

जानें मार्किंग सिस्‍टम 
भाषा: 50 अंक (हिंदी 30, अंग्रेजी 20)
गणित: 40
सामान्य ज्ञान: 20
भूगोल और प्राकृतिक संसाधन: 30
राजस्थान के संदर्भ में कृषि और आर्थिक संसाधन: 30
इतिहास और संस्कृति: 30

Here is the direct link to check syllabus and exam pattern

RSMSSB वीडीओ चयन प्रक्रिया
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ग्राम विकास अधिकारी का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया पर आधारित होता है। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होती है। इसमें सफल होने वाले उम्‍मीदवार मुख्‍य परीक्षा में उपस्थित होते हैं। इसमें शॉर्टलिस्‍ट उम्‍मीदवारों को दस्‍तावेज सत्‍यापन के लिए बुलाया जाता है।