लाइव टीवी

SBI CBO Admit Card 2021: जारी हो गया एसबीआई सीबीओ एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

नीलाक्ष सिंह | Senior Correspondent
Updated Jan 12, 2022 | 10:21 IST

SBI CBO Admit Card 2021 released: SBI CBO Admit Card 2021 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक या एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in के माध्यम से सर्क‍िल बेस्‍ड ऑफिसर भर्ती परीक्षा (CBO) एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं...

Loading ...
जारी हो गया एसबीआई सीबीओ एडमिट कार्ड
मुख्य बातें
  • भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई सीबीओ एडमिट कार्ड 2021 जारी किया है।
  •  एडमिट कार्ड 23 जनवरी 2022 तक उपलब्ध रहेंगे।
  • उम्मीदवार sbi.co.in से या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

SBI CBO Admit Card 2021 Released: SBI CBO Admit Card 2021 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक या एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

State Bank of India CBO Admit Card 2021 जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार सर्कल आधारित अधिकारी परीक्षा (Circle Based Officers exam) के लिए उपस्थित होंगे, वे एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 23 जनवरी 2022 तक उपलब्ध रहेंगे।

कॉल लेटर 12 जनवरी को रिलीज होने वाला था, लेकिन दो दिन पहले जारी कर दिया था। SBI CBO Exam जनवरी 2022 में आयोजित की जाएगी। बैंक द्वारा अभी तारीख साझा नहीं की गई है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

SBI CBO full form - SBI Circle Based Officer

SBI CBO Admit Card 2021: How to download एसबीआई सीबीओ एडमिट कार्ड 2021 कैसे करें डाउनलोड

  • SBI official site sbi.co.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पेज पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को SBI CBO Admit Card 2021 link पर क्लिक करना होगा।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। (SBI CBO Admit Card 2021 released, direct link to download here Direct link to download admit card)
  • एडमिट कार्ड की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

SBI CBO Notification

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग और साक्षात्कार शामिल है। ऑनलाइन लिखित परीक्षा में 120 अंकों के लिए वस्तुनिष्ठ परीक्षा और 50 अंकों के लिए वर्णनात्मक परीक्षा शामिल होगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।