लाइव टीवी

UGC NET Admit Card 2021: क्या आज ही जारी हो रहे हैं यूजीसी नेट एडमिट कार्ड?, यहां देखें पूरी जानकारी

नीलाक्ष सिंह | Senior Correspondent
Updated Nov 09, 2021 | 13:55 IST

UGC NET Admit Card 2021: UGC राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर सकता है। अधिसूचना के अनुसार, NET परीक्षा 20 नवंबर से 5 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी...

Loading ...
UGC NET Admit Card 2021: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2021 (i-stock)
मुख्य बातें
  • यूजीसी नेट एडमिट कार्ड आज हो सकता है जारी
  • 20 नवंबर से 5 दिसंबर तक आयोजित होगी यूजीसी नेट परीक्षा
  • दिसंबर 2020 और जून 2021 के लिए संयुक्त रूप से होगी परीक्षा

UGC NET Admit Card 2021: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा या NET 2021 के लिए एडमिट कार्ड आज आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in पर जारी कर सकता है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, NET परीक्षा 20 नवंबर से 5 दिसंबर तक आयोजित होने वाली है। यह परीक्षा दिसंबर 2020 और जून 2021 के लिए आयोजित की जा रही है।

COVID-19 के कारण, दिसंबर 2020 और जून 2021 को होने वाली परीक्षाओं में देरी हुई जिसे अब नवंबर 2021 में संयुक्त रूप से आयोजित की जाएगी।

क्रेडिंशियल रखें साथ

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे ugcnet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को उनके प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा क्योंकि इसमें परीक्षा की तारीख, पाली और परीक्षा केंद्र जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारी होंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय अपना आवेदन नंबर, जन्मतिथि संभाल कर रखें।

नहीं होगी निगेटिव मार्किंग

परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी और कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा 2 पेपरों के लिए आयोजित की जाएगी - पेपर I 50 अंकों का होगा और इसमें 100 प्रश्न होंगे और पेपर 2 में 100 प्रश्न होंगे और यह 200 अंकों का होगा।

How to Download UGC NET Admit Card 2021? यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2021 कैसे डाउनलोड करें?

  1. उम्मीदवार ugc net official website ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. अब आप News & Events नाम के बॉक्स में देखें, यहां उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है UGC NET Admit Card 2021
  3. बता दें, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए होमपेज पर सबसे नीचे व केंद्र में लिंक एक्टिव कराया जाएगा।
  4. इसके लिए आपको क्रेडिंशियल दर्ज करना होगा, और फिर सबमिट करना होगा।
  5. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा।
  6. एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले लें और अपने पास रख लें।

यदि उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र या प्रवेश पत्र के बारे में कोई संदेह है, तो वे किसी भी स्पष्टीकरण के लिए एनटीए हेल्प डेस्क-011-40759000 या ईमेल ugcnet@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।