लाइव टीवी

UP Board 10th, 12th Result 2022 Date: इस हफ्ते जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट? यहां देखें डिटेल

Updated May 25, 2022 | 12:31 IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) इस हफ्ते यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी नहीं करेगा। इसके लिए छात्रों को थोड़ा और इंतजार करना होगा। रिजल्ट की संभावित तारीख यहां से चेक की जा सकती है...

Loading ...
इस दिन जारी होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022
मुख्य बातें
  • इस हफ्ते नहीं आएगा यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट?
  • जून के पहले या दूसरे सप्ताह तक जारी हो सकता है यूपी बोर्ड का रिजल्ट।
  • यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 51 लाख से ज्यादा छात्रों ने करवाया था पंजीकरण।

UP Board 10th 12th Result 2022 Date: यूपी बोर्ड के 51 लाख से अधिक छात्र टकटकी लगाए अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि (UP Board Result Update) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) इस हफ्ते यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी नहीं करेगा। इसके लिए छात्रों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। इससे साफ होता है कि बोर्ड जून के पहले या दूसरे सप्ताह तक 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी कर सकता है। छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

UP Board 10th, 12th Result 2022 Today LIVE:Check marks here

बता दें इस बार यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए करीब 51 लाख से ज्यादा छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है तथा छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

UP Board 10th Result 2022 Date Update: Check here

UP Board 10th 12th  Result 2022 - ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UP Board 10th 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें, रिजल्ट जारी होते ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
  • अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ व अन्य जानकारी दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर आप इसे डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं।

बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। रिजल्ट जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। साथ ही टाइम्स नाउ नवभारत की एजुकेशन साइट पर आपको डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

एक ही दिन जारी होंगा 10वीं 12वीं का रिजल्ट

बोर्ड के अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत के दौरान पहले ही इस बात की पुष्टि की थी कि, इस बार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (यूपीएमएसपी) 10वीं 12वीं के परिणाम एक ही दिन जारी किए जाएंगे। बता दें इससे पहले यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम अलग अलग दिन जारी किए जाते थे, लेकिन इस बार एक ही दिन और समय पर जारी किया जाएगा।