लाइव टीवी

UP Police SI Result Cut Off 2022: घोषित हुई यूपी पुलिस एसआई कटऑफ लिस्ट, uppbpn.gov.in पर जारी सूची यहां करें चेक

Updated Jun 12, 2022 | 15:30 IST

UP Police SI Final Result and Cut Off List 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 2022 जोकि 9 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी, इसका रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट uppbpn.gov.in पर कटऑफ के साथ जारी हो गया है।

Loading ...
UP Police SI Result and Cut Off 2022
मुख्य बातें
  • उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने जारी किया एसआई भर्ती का रिजल्ट।
  • कटऑफ से यूपी पुलिस एसआई के 9534 पदों पर की जानी हैं भर्ती।
  • आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर रिजल्ट की घोषणा के साथ कटऑफ लिस्ट जारी।

UPPRPB, UP Police SI Final Result Cut Off List 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने कुल 9534 खाली पदों की भर्ती के लिए अंतिम परिणाम को जारी कर दिया है। यूपी एसआई भर्ती 2021 के लिए मई-जून महीने में 9534 पदों के लिए 13.5 लाख उम्मीदवारों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। यूपी पुलिस एसआई लिखित परीक्षा में 12 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए। ऐसे उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) की वेबसाइट से यूपी पुलिस एसआई परीक्षा परिणाम 2021 की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी पुलिस एसआई फाइनल रिजल्ट 2022 देखने इन स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. नीचे दिए गए यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
  2. यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।
  3. योग्य उम्मीदवारों की सूची में उम्मीदवार का रोल नंबर खोजें।
  4. अगर उम्मीदवार का रोल नंबर यूपीपी एसआई रिजल्ट 2022 पीडीएफ में मिलता है
  5. तब वह उम्मीदवार यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा के लिए योग्य होता है।
  6. साथ ही, नीचे दिए गए पीडीएफ से यूपी पुलिस एसआई लिखित परीक्षा कटऑफ देखें।

यूपी पुलिस रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक: UP Police SI Result and Cut Off List 2022 - Direct Link

यूपी पुलिस एसआई परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) व शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) के आयोजन के बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है। यूपी पुलिस एसआई भर्ती की डीवी/पीएसटी और पीईटी के अंदर हिस्सा लेने वाले उम्मीदवार अपना रिजल्ट पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in की मदद से भी जाकर देख सकते हैं।

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 Date: इस दिन जारी होंगे आरबीएसई 10वीं के नतीजे, अधिकारियों की बैठक जारी

उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा तीन स्टेप्स में सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी। यूपी एसआई, प्लाटून कमांडर और अग्निशमन सेवा द्वितीय अधिकारी 2021 प्रथम चरण की परीक्षा 12 नवंबर से 17 नवंबर 2021 तक, दूसरे चरण की परीक्षा 20 नवंबर से 25 नवंबर 2021 तक और तीसरे चरण की परीक्षा 27 नवंबर से 2 दिसंबर 2021 तक आयोजित की गई थी।