लाइव टीवी

UPTET 2021 New Admit Card: इंतजार खत्म! जानें कब जारी होंगे यूपी टीईटी एग्जाम के एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

Updated Dec 23, 2021 | 12:22 IST

UPTET Admit Card 2021: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानि यूपी टीईटी की नई तारीख घोषित हो चुकी है। परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी और रिजल्ट 25 फरवरी 2022 को घोषित किया जाएगा।

Loading ...
UPTET 2021: इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड यहां से करें डाउनलोड
मुख्य बातें
  • UPTET की परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी 2022 को होना है
  • बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम और परीक्षा के परिणाम की तारीख का कर दिया है ऐलान
  • इससे पहले पेपर लीक के चलते नवंबर में स्थगित करनी पड़ी थी परीक्षा

UPTET Admit Card 2021: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा अगले साल जनवरी में आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने तारीख का ऐलान करते हुए बताया है कि 23 जनवरी 2022 को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा और इसका परिणाम 25 फरवरी 2022 को किया जाएगा। परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कब और कैसे जारी होगा ये जानकारी यहां हम आपको दे रहे हैं।

इस तारीख को जारी होगा एडमिट कार्ड

बोर्ड ने बताया है कि परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 जनवरी 2022 को जारी किया जाएगा। कोई भी उम्मीदवार यदि पुराना एडमिड कार्ड लेकर परीक्षा केंद्र के अंदर दाखिल होता है तो उसे यहां प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि परीक्षा हॉल में केवल नए एडमिड कार्ड के साथ ही प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। खबरों की मानें तो परीक्षा केंद्रों में भी इस बार बदलाव हो सकता है।

ये भी पढ़ें: UP TET Exam : अभ्यर्थियों को राहत, एडमिट कार्ड दिखाकर रोडवेज की बस से बिना किराया दिए जा सकते हैं घर

इस तरह कर सकते हैं एडमिड कार्ड डाउनलोड

  1. उम्मीदवार अपना नया एडमिड कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं जिसके लिए उन्हें निम्न स्टेप फॉलो करने होंगे-
  2. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
  3. इसके बाद UPTET पर क्लिकर कर एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें
  4. आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी उसे भरकर सबसे अंत में सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  5. इसके साथ ही एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर होगा, चाहें तो डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट अपने साथ ले सकते हैं।

आपको बता दें यूपी टीईटी की परीक्षा को पेपर लीक के चलते पहले स्थगित करना पड़ा था। पहले यह परीक्षा 28 नवंबर को होनी थी। इसे लेकर यूपी सरकार की काफी आलोचना भी हुई थी। इसके बाद सरकार ने एक महीने में फिर से परीक्षा कराने का ऐलान किया था।

ये भी पढ़ें: UP TET पेपर लीक मामला: एक और आरोपी गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज