लाइव टीवी

Bollywood News 4 April: लाल साड़ी में पति के साथ सनी लियोनी ने खेला बास्केटबॉल, वायरल हुआ ऋचा चड्ढा का फोटोशूट

Updated Apr 04, 2022 | 22:45 IST

Bollywood News 4 April 2022: सनी लियोनी ने पति डेनियल वेबर के साथ बास्केटबॉल खेलते हुए वीडियो शेयर किया है। वहीं, ऋचा चड्ढा का फोटोशूट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें।

Loading ...
Bollywood News 4 April 2022
मुख्य बातें
  • सनी लियोनी ने रेड साड़ी में पति के साथ खेला बास्केटबॉल।
  • ऋचा चड्ढा ने कराया बोल्ड फोटोशूट।
  • अस्पताल से वापस लौटते हुए मलाइका अरोड़ा की फोटो वायरल

Bollywood News 4 April 2022: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस का इंतजार खत्म हुआ। बी टाउन का ये कपल इसी महीने सात फेरे लेने जा रहा है। वहीं, तीन साल तक डेटिंग करने के बाद अनन्या पांडे और ईशान खट्टर अलग हो गए। सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर अपने पति के साथ बासकेट बॉल खेलते हुए वीडियो शेयर किया है। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें। 

सनी लियोनी (Sunny Leone video) सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह लाल साड़ी में अपने पति डेनियल वेबर के साथ बास्केटबॉल खेलती हुई नजर आ रही हैं। सनी लियोनी साड़ी में पति डेनियल वेबर के साथ बास्केटबॉल खेल रही हैं। सनी डेनियल से बास्केटबॉल छीनने की कोशिश करती हैं, लेकिन डेनियल उनको काफी परेशान कर रहे हैं, लेकिन सनी बॉल छिनने की पूरी कोशिश करती हुईं नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ सनी ने लिखा, 'अपने बेस्ट फ्रेंड को टैग करें।'

अस्पताल से वायरल हुआ मलाइका अरोड़ा की फोटो
कार एक्सीडेंट में घायल मलाइका अरोड़ा अस्पताल से घर वापस लौट आई हैं। मलाइका अरोड़ा की इस दौरान कुछ फोटोज वायरल हो रही है। फोटोज में मलाइका ने अपना चेहरा छिपाया है, उनके चेहरे पर चोट के निशान है। इस कारण उनके चेहरे पर पट्टी लगाई हुई है। मलाइका को देखने के लिए उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर और बहन अमृता अरोड़ा भी पहुंचे थे। मलाइका का पुणे से वापस लौटते हुए खोपोली के पास एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। 

Also Read: नानाजी की इच्छा पूरी करने के लिए इस दिन शादी करेंगे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, सामने आई वेडिंग डेट

ऋचा चड्ढा का बोल्ड फोटोशूट
ऋचा चड्ढा ने अपने ताजा फोटोशूट में बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी है। ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर फोटोशूट की फोटोज शेयर की है। इसमें वह डीप नेक ड्रेस में नजर आ रही हैं। अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए ऋचा चड्ढा ने स्मोकी मेकअप किया है।  ऋचा अपनी क्लीवेज को काफी फ्लॉन्ट कर रही हैं। ऋचा पर गोल्डन ईयररिंग्स काफी जच रही है। वहीं, इस बोल्ड फोटोशूट से उनकी उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल लग रहा है।  

ग्रैमी अवॉर्ड्स में भारतीयों का जलवा  
संगीत की दुनिया का सबसे बड़े अवॉर्ड यानी 64वें ग्रैमी अवॉर्ड्स की घोषणा हो गई है। भारतीय मूल के म्यूजिक कंपोजर रिकी केज ने 64वां ग्रैमी अवॉर्ड्स जीता है। इसके अलावा भारतीय संगीतकार फालू शाह ने भी अवॉर्ड अपने नाम किया। रिकी केज ने एलबम Divine Tides के लिए ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। फाल्गुनी शाह को उनकी एलबम आ रहमान (Arrahman) के लिए बेस्ट चिल्ड्रन एलबम कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है। दी। वहीं, पाकिस्तानी सिंगर अरोज आफताब को 'मोहब्बत' के लिए बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस का अवॉर्ड मिला।

17 अप्रैल को होगी रणबीर-आलिया की शादी 
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की डेट आ गई है। बी टाउन का ये कपल 17 फरवरी को सात फेरे लेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया के नाना नरेंद्र नाथ राजदान की सेहत काफी कमजोर है। इस कारण शादी को काफी प्राइवेट रखा गया है। 

सूत्रों के मुताबिक, 'आलिया के नानाजी अपनी पोती और रणबीर की शादी देखना चाहते हैं। ऐसे में जल्दीबाजी में इस शादी को प्लान किया गया, जिसमें केवल परिवार के लोग ही शामिल होंगे। ये शादी आरके स्टूडियोज में ही होगी और फिलहाल कुछ भव्य समारोह प्लान नहीं किया है।' 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।