लाइव टीवी

Kapoor's Christmas Bash: कपूर क्रिसमस बैश में तैमूर संग पहुंचे करीना-सैफ, रणबीर ने की आलिया के साथ शिरकत

Updated Dec 25, 2019 | 16:42 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Kapoor's Christmas Bash Photos: कपूर परिवार ने क्रिसमस के मौके पर फैमिली लंच रखा। इस क्रिसमस बैश में करीना, सैफ, तैमूर, रणबीर और आलिया समेत परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंचे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Kapoor Christmas Bash photos
मुख्य बातें
  • कपूर खानदान ने रखा क्रिसमस बैश
  • करीना ने परिवार के साथ शिरकत
  • रणबीर भी गर्लफ्रेंड आलिया के साथ आए नजर

बुधवार यानि 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में क्रिसमस की धूम है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस फेस्टिवल को अपने परिवार और दोस्तों के साथ मना रहे हैं। हाल ही में कपूर परिवार ने क्रिसमस बैश रखी। जिसमें कपूर खानदान शामिल हुआ। इस क्रिसमस बैश की कुछ फोटोज सामने आई है।

इस क्रिसमस लंच पार्टी में करीना कपूर खान, सैफ अली खान और तैमूर के साथ पहुंचीं। करीना एक पोलका डॉट्स जंपसूट में स्टनिंग लग रही थीं। उन्होंने अपने इस कैजुअल लुक को रेड लिपस्टिक से बोल्ड बनाया। इस दौरान वे बालों को बन में बांधे हुए दिखीं। सैफ यहां क्लीन शेव में चैकर्ड शर्ट और पैंट्स पहने हैंडसम लग रहे थे। वहीं तैमूर इस बैश के लिए वाइट फुल स्लीव्ज शर्ट और डेनिम्स में क्यूट नजर आए।

इस बैश के लिए रणबीर कपूर अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ दिखे। आलिया यहां एक कैजुअल पेस्टल सेपरेट्स में स्टनिंग लग रही थीं। उनके साथ रणबीर एक वाइट टी-शर्ट पैंट्स और डेनिम जैकेट में चार्मिंग लुक में दिखे। इससे पहले बुधवार को करीना की क्रिसमस पार्टी में भी ये कपल साथ पहुंचा था।

करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों समायरा और कियान के साथ इस फैमिली क्रिसमस लंच में शामिल हुईं। वे यहां एक फ्लोरल मैक्सी ड्रेस में खूबसूरत लग रही थीं। लंच पार्टी के चलते सबने इसके लिए कैजुअल अटायर चुने।

इनके अलावा करीना-करिश्मा के पापा रणधीर कपूर सेंटा क्लॉज कैप में नजर आएं, वहीं ऋषि कपूर और नीतू कपूर भी इस फैमिली लंच में शामिल हुए। काफी वक्त बाद पूरा कपूर परिवार एक साथ नजर आया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।