लाइव टीवी

Christmas 2019: क्रिसमस पर कैंसर पीड़ित बच्चों से मिलने पहुंचे रणबीर कपूर, साथ किया डांस और बांटे गिफ्ट्स

Updated Dec 25, 2019 | 09:12 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Ranbir Kapoor Dance With Cancer Affected Children Video: रणबीर कपूर हाल ही में कैंसर पीड़ित बच्चों से मुलाकात करने पहुंचे। मुलाकात का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
बच्चों के साथ रणबीर कपूर।
मुख्य बातें
  • रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं।
  • हाल ही में रणबीर को कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ देखा गया।
  • रणबीर क्रिसमस पर इन बच्चों से मिलने पहुंचे थे।

रणबीर कपूर बॉलीवुड के मोस्ट चार्मिंग एक्टर्स में से एक हैं। चॉकलेटी लुक्स के साथ-साथ रणबीर को बेहतरीन एक्टिंग की लिए भी माना जाता है। 8 साल के फिल्मी करियर में रणबीर कपूर ने संजू, ऐ दिल है मुश्किल, तमाशा, जग्गा जासूस, बर्फी, रॉकस्टार जैसी कई फिल्मों में जबरदस्त अभिनय कर अपनी अलग फैन फॉलोविंग तैयार की है। वैसे तो रणबीर कपूर खुद सोशल मीडिया पर नहीं हैं, लेकिन उनके कई फैन पेज बने हुए हैं जिसपर उनको लेकर अपडेट सामने आते रहते हैं। 
अब हाल ही में इंटरनेट पर रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो छोटे-छोटे प्यारे बच्चों के साथ टाइम बिताते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहे ये बच्चे कैंसर पीड़ित हैं जिनसे रणबीर कपूर क्रिसमस पर मुलाकात करने पहुंचे थे। रणबीर कपूर को अपने बीच देखकर बच्चे काफी उत्साहित हो गए और साथ में डांस करने लगे। वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि रणबीर बच्चों के साथ अपनी फिल्म जग्गा जासूस के फेमस सॉन्ग गलती से मिस्टेक गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। मुलाकात के बाद रणबीर बच्चों को गिफ्ट बांटते भी नजर आए।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। यूजर लगातार वीडियो पर- शानदार रणबीर, आरके का दिल सबसे प्यारा है, रणबीर और बच्चे सुपर क्यूट लग रहे हैं... ऐसे कमेंट कर रहे हैं।


वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो आलिया भट्ट के अपोजिट नजर आएंगे। ये फिल्म जून 2020 में रिलीज होने वाली हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी लीड रोल में हैं। रणबीर कपूर इसके अलावा शमशेरा में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट वाणी कपूर नजर आएंगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर एक डाकू के किरदार में होंगे। वहीं, रणबीर श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन की फिल्म में भी नजर आएंगे।      

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।