लाइव टीवी

रामायण के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने दिया रिहाना को जवाब- 'भारत के आंतरिक मामलों से रहें दूर'

Updated Feb 07, 2021 | 10:10 IST

रामायण के लक्ष्मण यानी सुनील लहरी ने हॉलीवुड सिंगर रिहाना पर निशाना साधा है। सुनील लहरी ने रिहाना को साफ हिदायत दी है कि हम अपने देश की समस्या को हल करने के लिए सक्षम...

Loading ...
Sunil Lahri, Rihanna
मुख्य बातें
  • किसान आंदोलन के मुद्दे पर हॉलीवुड सिंगर रिहाना के ट्वीट पर काफी बवाल मचा है।
  • रामायण के लक्ष्मण यानी सुनील लहरी ने रिहाना पर निशाना साधा है।
  • सुनील लहरी ने कहा कि रिहाना को हमारे आंतरिक मामले में दखल देने की जरूरत नहीं है।

मुंबई. किसान आंदोलन को सपोर्ट करते हुए हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस रिहाना ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है। इसके बाद कई सेलेब्स ने इस पर नाराजगी जताई है। अब रामायण के लक्ष्मण यानी सुनील लहरी ने भी हॉलीवुड सिंगर पर निशाना साधा है। 

सुनील लहरी ने ट्वीट कर लिखा- 'रिहाना या किसी और विदेशी को हमारे देश के किसान आंदोलन या किसी भी मामले में दखल देने का कोई अधिकार नहीं है। अपनी समस्याओं को हल करने में हम खुद सक्षम हैं।' 
  
आपको बता दें कि रिहाना ने सोशल मीडिया पर किसान आंदोलन के सपोर्ट करते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि, 'हम भारत में किसान आंदोलन पर बात क्यों नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा मिया खलीफा और ग्रेटा थनबर्ग ने भी इस पर ट्वीट किया था।

बॉलीवुड सेलेब्स ने भी किया था ट्वीट
रिहाना और विदेशी सेलेब्स के ट्वीट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने नाराजगी जाहिर की थी। अक्षय कुमार, अजय देवगन, करण जौहर, लता मंगेशकर, एकता कपूर, सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर निशाना साधा था।      

अक्षय कुमार समेत सभी सेलेब्स ने इस मुद्दे पर सोशल मीडिया हैशटैग ‘इंडिया टूगेदर’ और ‘इंडिया अगेंस्ट प्रोपगैंडा’ का इस्तेमाल कर विदेश मंत्रालय के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सरकार के प्रति एकजुटता जाहिर की थी। 

दो हिस्सों में बंटा बॉलीवुड 
रिहाना और बाकी विदेशी सेलेब्स के ट्वीट का कुछ बी टाउन सेलेब ने सपोर्ट भी किया है। तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर और साउथ के एक्टर सिद्धार्थ ने बॉलीवुड सेलेब्स पर निशाना साधा है। 

तापसी पन्नू ने लिखा,‘यदि एक ट्वीट आपकी एकता को हिला सकता है, एक मजाक आपके विश्वास को डिगा सकता है और एक शो आपके धार्मिक विश्वास को आहत कर सकता है तो आपको अपनी भावनाओं को मजबूत करने की जरूरत है, न कि दूसरों को दुष्प्रचार के बारे में सीख देने की।’

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।