लाइव टीवी

रैंप वॉक कर रहीं थी Gulshan Kumar की बहू, और फिर लहंगे के साथ हुई ऐसी गड़बड़ कि चौंक गए सभी

Updated Feb 17, 2020 | 10:12 IST

Divya Khosla Video: लैक्मे फैशन वीक में कई बॉलीवुड स्टार्स अब तक रैंप उतर चुके हैं। हाल ही में प्रोड्यूसर भूषण कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार रैंप पर जलवा बिखेरती नजर आईं।

Loading ...
Divya Khosla
मुख्य बातें
  • हाल ही में दिव्या खोसला कुमार का एक वीडियो सामने आया है।
  • ये वीडियो लैक्मे फैशन वीक का है, जिसमें वो रैंप वॉक करती नजर आ रही हैं।
  • दिव्या का गाना याद पिया की आने लगीं लोगों के बीच खूब हिट हुआ था।

मुंबई में चल रहे लैक्मे फैशन वीक में बॉलीवुड की कई डीवाज ने रैंप पर जलवा बिखेरा। अपने पसंदीदा डिजाइनर के कपड़ों में जब एक्ट्रेसेस रैंप पर उतरीं तो देखने वालों की निगाहें उन्हीं पर टिकी रह गईं। हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में एक्ट्रेस-प्रोड्यूसर दिव्या खोसला कुमार नजर आईं। एक्ट्रेस जब रैंप पर उतरीं तो सबकी निगाहें थम गईं, लेकिन इसी बीच उनका लहंगा खुल गया। हालांकि एक्ट्रेस ने इस मामले को बड़े ही शानदार तरीके से संभाला।

हाल ही में लैक्मे फैशन वीक का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जब दिव्या खोसला कुमार की एंट्री होती है, थोड़ी दूर जाने के बाद उनका लहंगा अचानक खुल जाता है। लेकिन एक्ट्रेस ने बड़े शानदार तरीके से लहंगे को संभाला और रैंप वॉक पूरा किया। इस दौरान दिव्या अपनी स्माइल से लोगों का दिल जीत लेती हैं।

उन्होंने एक बार भी लोगों को खुद से नजर हटाने का मौका नहीं दिया। इस वीडियो के सामने आने के बाद सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा-बहादुर लड़की। दूसरे यूजर ने लिखा-शानदार तरीके से स्थिति को संभाला। एक और अन्य यूजर ने लिखा-बहुत अच्छे से संभाला। बता दें कि 38 वर्षीय एक्ट्रेस अक्सर अपने लुक और फैशन के लिए चर्चा में छाई रहती हैं। किसी भी इवेंट में वो अपने लुक से लोगों का दिल जीत लेती हैं। बीते दिनों उमंग 2020 में दिव्या ब्लैक और रेड कलर के लहंगे में नजर आईं थी। इस लुक में वो बेहद खूबसूरत नजर आईं। इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

भूषण कुमार की पत्नी और गुलशन कुमार की बहू दिव्या खोसला को मल्टी टैलेंटेड कहा जाता है। साल 2004 में उन्होंने फिल्म अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में एक्टिंग करने के अलावा दिव्या ने फिल्म यारियां को डायरेक्ट भी किया है। इस फिल्म में हिमांश कोहली और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। बीते दिनों उनका गाना याद पिया की आने लगी लोगों को खूब पसंद आया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।