लाइव टीवी

लॉकडाउन में बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग क्वारंटीन थीं मलाइका अरोड़ा, बताया- एक्टर संग कैसा होता है समय

Malaika Arora and Arjun Kapoor
Updated Dec 28, 2020 | 11:26 IST

मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में यह खुलासा किया कि वो लॉकडाउन के दौरान बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ क्वारंटीन थी। मलाइका ने बताया कैसा था समय।

Loading ...
Malaika Arora and Arjun Kapoor Malaika Arora and Arjun Kapoor
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Malaika Arora and Arjun Kapoor
मुख्य बातें
  • मलाइका अरोड़ा ने बताया बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग थीं क्वारंटीन।
  • मलाइका ने बताया कि अर्जन के साथ कोई भी सुस्त पल नहीं होता।
  • मालूम हो कि मलाइका- अर्जुन पिछले कुछ समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में मलाइका ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान वो अर्जुन के साथ क्वारंटीन थीं। 

अर्जुन संग क्वारंटीन थीं मलाइका

दरअसल मलाइका ने हाल ही में जूम से बात की और इस दौरान उनसे पूछा गया कि वो एक ऐसे एक्टर का नाम बताएं, जिनके साथ वो लॉकडाउन होना चाहेंगी। इसपर मलाइका ने अर्जुन का नाम लिए बिना कहा, 'मैं एक एक्टर के साथ क्वारंटीन थी और वो बहुत एंटरटेनिंग हैं। उनके साथ कोई भी सुस्त पल नहीं होता। वो मेरा मजाक बनाते रहते हैं और मैं हंसती रहती हू। मेरे लिए वो बहुत मजेदार और मनोरंजक हैं।' मालूम हो मलाइका और अर्जुन दोनों कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे और दोनों एक साथ ही ठीक भी हुए थे। 

गोवा में बिता रहे समय

मालूम हो कि हाल ही में मलाइका अर्जुन से मिलने धर्मशाला पहुंची थीं, जहां वो अपनी फिल्म भूत- पुलिस की शूटिंग कर रहे थे। यहां से दोनों से साथ में कई तस्वीरें भी शेयर की थीं। इस समय दोनों गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं और लगातार तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इससे पहले दोनों कई बार साथ में वेकेशंस पर भी जा चुके हैं। पिछले साल दोनों मालदीव में छुट्टियां मनाने गए थे और दोनों ने अपनी फोटोज शेयर की थीं। 

पिछले साल ऑफिशियल किया था रिश्ता

बता दें कि पिछले साल दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया था। इसके बाद वो अक्सर साथ में फोटोज पोस्ट करते रहते हैं। दोनों की शादी की खबरें भी कई बार सामने आ चुकी हैं हालांकि उन्होंने हमेशा इनका खंडन ही किया है। मालूम हो कि मलाइका ने साल 1998 में सलमान खान के भाई अरबाज खान से शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है लेकिन 2017 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया और दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद से मलाइका अर्जुन को डेट कर रही हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।