लाइव टीवी

Nick- Priyanka Photo: निक जोनस संग रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, पति ने फोटो शेयर कर लिखी ये बात

Updated Jan 24, 2020 | 15:52 IST

Priyanka Chopra and Nick Jonas Romantic Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

Loading ...
Priyanka Chopra and Nick Jonas
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने सोशल मीडिया पर शेयर की रोमांटिक फोटो
  • फोटो में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं, इसे शेयर करते हुए निक ने काफी अच्छा कैप्शन भी लिखा
  • मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में जोधपुर में शादी की थी

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की थी। शादी के बाद से दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं और यह कहना गलत नहीं होगा कि वो हॉट कपल्स में से एक हैं। शादी के बाद से प्रियंका अमेरिका में ही रह रही हैं लेकिन अक्सर भारत आती रहती हैं।

पीसी के पति निक जोनस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जो वो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है और वो इसपर कमेंट कर तारीफ कर रहे हैं। निक ने जो तस्वीर शेयर की वो उनके हालिया रिलीज गाने 'वॉट अ मैन गॉटा डू' के सेट पर क्लिक की गई है जिसमें प्रियंका व्हाइट शर्ट पहने हुए जोर से हंस रहीं हैं और उनके बाल खुले हैं। वहीं निक प्रियंका जैसी ही लाइनिंग शर्ट पहनकर फ्लोर पर लेटे हुए हैं और शेड्स लगाए नजर आ रहे हैं। दोनों की यह फोटो काफी क्यूट है। इस फोटो को शेयर कर निक ने लिखा, 'मेरी पसंदीदा हंसी। खबर लिखे जाने तक इस फोटो को 18 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। 

यह पहली बार नहीं है जब दोनों की किसी फोटो को इतना पसंद किया जा रहा हो। इससे पहले भी दोनों अक्सर साथ में तस्वीरें शेयर करते रहे हैं। मालूम हो कि हाल ही में रिलीज हुए जोनस ब्रदर्स के गाने 'वॉट अ मैन गॉटा डू' फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने में सभी सिंगर्स की पत्नियां भी उनके साथ नजर आ रही हैं। 

प्रियंका- निक की रोमांटिक तस्वीरें

बता दें कि प्रियंका और निक ने दिसंबर 2018 में राजस्थान के जोधपुर में शादी की थी। तीन दिन तक चली इस शादी में दोनों परिवारों के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति- रिवाज से शादी की थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।