लाइव टीवी

प्रियंका चोपड़ा को सता रही है ऋषि कपूर की याद, लिखा- 'आपके जाने से पूरी दुनिया है दुखी'

Updated May 08, 2020 | 09:15 IST

Priyanka Chopra Note for Rishi Kapoor: ऋषि कपूर के निधन को एक हफ्ता बीत गया है। एक हफ्ते बाद भी सेलेब्स उन्हें याद कर रहे हैं। अब प्रियंका चोपड़ा ने उनके लिए एक खास नोट लिखा है।

Loading ...
Rishi Kapoor, Priyanka Chopra
मुख्य बातें
  • ऋषि कपूर के निधन को सात दिन बीत गए हैं।
  • ऋषि के निधन के बाद प्रियंका चोपड़ा पूरी तरह से शॉक रह गई थीं।
  • प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका की प्रसिद्ध Times मैग्जीन में ऋषि कपूर के लिए ये खास नोट लिखा है।

मुंबई. ऋषि कपूर के निधन को एक हफ्ते से ज्यादा वक्त बीत गया है। हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री के सितारें उन्हें लगातार याद कर रहे हैं। अब प्रियंका चोपड़ा ने अपने चींटू अंकल (ऋषि कपूर) के लिए एक खास नोट लिखा है। 

प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका की प्रसिद्ध Times मैग्जीन में ऋषि कपूर के लिए ये खास नोट लिखा है। प्रियंका लिखती हैं-'पूरी दुनिया आपके जाने से दुखी है। ऋषि कपूर का इस दुनिया को छोड़ना हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत है।' 

प्रियंका आगे लिखती हैं- 'रणबीर, रिद्धिमा और नीतू मैम दुनिया आपके साथ दुखी हैं। ऋषि कपूर ने पर्दे पर रोमांस की एक नई परिभाषा गढ़ी है। उन्होंने स्क्रीन पर प्यार करना काफी आसान बना दिया था। उनकी स्माइल का हर कोई दीवाना था।'

निधन पर लिखा था पोस्ट 
ऋषि के निधन के बाद प्रियंका चोपड़ा पूरी तरह से शॉक रह गई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था- 'मेरा दिल बहुत भारी हो रहा है। यह एक युग का अंत है। ऋषि कपूर सर आपकेन साफ दिल और भरपूर टैलेंट का सामने दूसरा कोई और नहीं।'

 ऋषि कपूर को याद करते हुए प्रियंका चोपड़ा अपने पोस्ट में आगे लिखती हैं- ' आप इस तरह के एक खास बात के लिए ही जाने जाएंगे। नीतू मैम, रिद्धिमा, रणबीर और परिवार के बाकी सदस्यों के प्रति मेरी संवेदना। शांति।'

रणबीर कपूर ने विसर्जित की अस्थियां
ऋषि कपूर के निधन के बाद उनके बेटे रणबीर कपूर ने उनकी अस्थियां को मुंबई स्थित बाणगंगा टैंक में विसर्जित कर दिया। इस दौरान नीतू कपूर, आलिया भट्ट, रिद्धिमा कपूर सहानी और अयान मुखर्जी भी मौजूद थे।

ऋषि कपूर की प्रेयर मीट की फोटो भी सामने आई थी। इस फोटो में रणबीर कपूर और नीतू कपूर नजर आए थे। दोनों काफी ज्यादा उदास नजर आ रहे थे। इसके अलावा नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर अस्पताल के स्टाफ को धन्यवाद कहा है। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।