लाइव टीवी

Sushant Suicide Case: रिया चक्रवर्ती की वजह से सुशांत और उनकी बहन के बीच हुई थी लड़ाई, ये थी वजह

Updated Aug 05, 2020 | 16:28 IST

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील ने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाए हैं कि अप्रैल 2019 में उन्होंने सुशांत से उनकी बहन प्रियंका की शिकायत की थी। रिया ने सुशांत की बहन पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया था।

Loading ...
Sushant Singh Rajput with Rhea Chakraborty and Sister
मुख्य बातें
  • रिया चक्रवर्ती की वजह से सुशांत का अपनी बहन प्रियंका से हुआ था झगड़ा
  • रिया ने प्रियंका पर लगाए थे गंभीर आरोप
  • रिया की बात मानकर सुशांत ने बहन प्रियंका से किया था झगड़ा

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में लगातार नई- नई चीजें सामने आ रही हैं। एक्टर के निधन के करीब डेढ़ महीने बाद उनके परिवार ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती  के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जिसके बाद से केस में लगातार नए मोड़ आ रहे हैं। उनके परिवार ने एक्ट्रेस पर धोखाधड़ी और उन्हें सुसाइड करने के लिए दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए।

अब सुशांत के परिवार के वकील विकास कुमार ने यह दावा किया है कि दिवंगत एक्टर और रिया की मुलाकात 14 अप्रैल, 2019 को एक कॉमेन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। इसके बाद अगले दिन रिया जब सुशांत के घर आईं तो यहां उनकी बहन प्रियंका और उनके से भी मुलाकात हुई। शुरुआत में तो रिया और सुशांत की फैमिली के बीच सब ठीक था लेकिन मुलाकात के एक हफ्ते बाद 21 अप्रैल को चीजें बिगड़ने लगीं। सुशांत रिया के साथ अभद्र व्यवहार (Molest) करने की बात को लेकर अपनी बहन प्रियंका पर नाराज हो गए।

सुशांत की बहन के साथ रिया ने की थी पार्टी

सुशांत के परिवार के वकील ने पिंकविला से बात की और इस दौरान बताया, '19 अप्रैल को प्रियंका और उनके पति को दिल्ली के लिए रवाना होना था लेकिन सुशांत ने अपनी बहन को कुछ और दिन रुकने के लिए कहा, जिसके चलते प्रियंका की टिकट कैंसिल करवा दी गई। 19 की शाम को सुशांत ने रिया की मौजूदगी में प्रियंका को एक इमोशनल लेटर लिखा। अगले दिन (20 अप्रैल) रिया ने सुशांत और प्रियंका को अपने भाई शौविक चक्रवर्ती की बर्थडे पार्टी में बुलाया। प्रियंका और सुशांत थके हुए थे और उन्होंने पार्टी में जाने से इंकार कर दिया। सुशांत सोने चले गए लेकिन रिया जबरदस्ती कर प्रियंका को तैयार कर पार्टी में ले गईं। जब प्रियंका यहां पहुंचीं तो रिया के भाई ने बताया कि उस दिन उनका बर्थडे नहीं है लेकिन वो आज ही सेलिब्रेट करेंगे। प्रियंका को बाद में अहसास हुआ कि रिया ने पार्टी का बिल देने के लिए सुशांत के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया। पार्टी के बाद रिया भी सुशांत के घर आईं, जिसके बाद प्रियंका तो सोने के लिए चली गईं लेकिन सुशांत और रिया बात करते रहे।'

रिया ने प्रियंका पर लगाए थे आरोप

अगली सुबह यानी 21 अप्रैल को सुबह जब प्रियंका सो कर उठीं तो रिया वहां नहीं थीं और सुशांत बहुत गुस्से में थे। रिया ने सुशांत को कहा था कि बर्थडे पार्टी के बाद उनकी प्रियंका ने रिया का फायदा उठाया और उन्हें प्रताड़ित करने की कोशिश की और 18-19 अप्रैल के बीच की रात को उन्हें प्रताड़ित करने की कोशिश की। सुशांत ने रिया की बातों पर यकीन कर प्रियंका से लड़ाई की। प्रियंका शांति चाहती थीं और वहां से जाना चाहती थीं। प्रियंका ने एयरपोर्ट पहुंचकर यह बात अपने पति को बताई और कहा कि उनपर लगे आरोप गलत हैं क्योंकि 18-19 की रात को वो (प्रियंका के पति) भी वहां थे। प्रियंका के पति ने वॉट्सऐप मैसेज के जरिए सुशांत से बात करने की कोशिश की लेकिन वो सुनने के लिए तैयार नहीं थे। 

सुशांत के परिवार के वकील ने यह दावा किया कि इसके बाद प्रियंका ने पिछले साल नवंबर तक सुशांत से बात नहीं की थी। सुशांत को जब अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने प्रियंका से माफी मांगी जिसके बाद दोनों के बीच बात हुई। उन्होंने यह भी दावा किया कि सुशांत ने रिया से पूछा था कि उन्होंने उनकी बहन प्रियंका पर ऐसे आरोप क्यों लगाए। साथ ही विकास ने यह दावा किया कि सुशांत को यह अंदाजा हो गया था कि रिया उनके और परिवार के बीच दूरियां बढ़ा रही हैं। 

मालूम हो कि सुशांत ने 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थे हालांकि इसकी वजह का खुलासा अबतक नहीं हुआ है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।