लाइव टीवी

[PHOTOS] 'मर्डर 2' एक्ट्रेस सुलगना पाणिग्रही ने रचाई शादी, कॉमेडियन बिस्वा कल्याण रथ को बनाया हमसफर

Updated Dec 19, 2020 | 19:41 IST

Sulagna Panigrahi married to Biswa Kalyan Rath; 'मर्डर 2' एक्ट्रेस सुलगना पाणिग्रही और कॉमीडियन बिस्वा कल्याण रथ ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
सुलगना पाणिग्रही और बिस्वा कल्याण रथ।
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस सुलगना पाणिग्रही शादी के बंधन में बंध गई हैं
  • उन्होंने बिस्वा कल्याण रथ के संग शादी रचाई है
  • बिस्वा कल्याण मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुलगना पाणिग्रही ने शादी कर ली है। उन्होंने मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन बिस्वा कल्याण रथ को अपना हमसफर बनाया है। कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी है। सुलगना और बिस्वा की जोड़ी शानदार लग रही है। सुलगना ने वेड‍िंग तस्वीर शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, 'हमारी सिंगल लाइफ को जलता हुआ देख रहे हैं। हम अब शादी के बंधन में बंध गए हैं।' वहीं, बिस्वा ने फोटोज के साथ कैप्शन दिया, 'बिस्वा ने इंसान से शादी कर ली।'

दोनों ने 10 दिन पहले की थी शादी

सुलगना और बिस्वा ने 10 दिन पहले शादी की थी और अब शनिवार को पहली बार फैंस को साथ तस्वीरों को साझा किया है। दोनों 9 दिसंबर, 2020 को शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक शादी की बधाई दे रहे हैं। साथ ही कई फैंस अचानक शादी की तस्वीरें देख हैरत में पड़ गए हैं। दरअसल सुलगना और बिस्वा ने पहले कभी अपने रिलेशनशिप के बारे में मीडिया में कोई बात नहीं की थी। दोनों ने अपने रिलेशन को बेहद प्राइवेट रखा, जिससे किसी को अंदाजा नहीं हो सका।

सुलगना ने टीवी से शुरू किया एक्टिंग करियर

सुलगना ने अपने एक्टिंग करियर का आगाज टीवी से किया था। वह पहली बार सीरियल 'अंबर धारा' में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने 'दो सहेलियां' और 'बिदाई' में सीरियल में काम किया। उन्होंने 'बिदाई' निगेटिव रोल निभाया था। टीवी के अलावा सुलगना फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2011 में 'मर्डर 2' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था।  इसके बाद वह 'गुरु दक्ष‍िणा' और 'रेड' फिल्म में दिखीं। सुलगना आखिरी बार 'अफसोस' नाम की वेब सीरीज में नजर आई थीं। यह सीरीज इसी साल फरवरी में रिलीज हुई थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।