लाइव टीवी

JNU Voilence: जेएनयू हिंसा पर बॉलीवुड सेलेब्स ने किए ट्वीट, वीडियो में रोने लगी स्वरा भास्कर

Updated Jan 06, 2020 | 17:43 IST

JNU: जेएनयू में छात्रों के बीच हुई झड़प और मारपीट के बाद सोशल मीडिया पर जेएनयू एक बार फिर ट्रेंड करने लगा है। राजनेताओं के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। जानिए क्या बोले सेलेब्स...

Loading ...
JNU Voilence
मुख्य बातें
  • जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के अंदर दो छात्र गुटों के बीच झड़प हो गई है।
  • जेएनयू में हुई इस हिंसा में कई छात्रों के साथ मारपीट की गई है।
  • बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है।

मुंबई. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) एक बार फिर चर्चा में है। यूनिवर्सिटी के अंदर दो छात्र गुटों के बीच झड़प हो गई है। इसमें जेएनयू छात्र संगठन के अध्यक्ष आईशी घोष समेत कई स्टूडेंट्स को गंभीर चोटें आई हैं। जेएनयू में हुई इस हिंसा पर बॉलीवुड सेलेब्स भी ट्वीट कर रहे हैं। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने लिखा- वे जगह जहां पर हमारा भविष्य बनता है, उसके अंदर ये हालत है। ये काफी डरवाना होता जा रहा है। ऐसा नुकसान जिसकी कभी भी भरपाई नहीं की जा सकी है। काफी दुखद।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और जेएनयू की पूर्व स्टूडेंट स्वरा भास्कर ने तुरंत इस घटना पर ट्वीट किया है। स्वरा भास्कर ने वीडियो पोस्ट कर सभी दिल्ली के लोगों से तुरंत जेएनयू के मेन गेट के बाहर पहुंचने की अपील की है। स्वरा ने कहा है कि उनके पेरेंट्स वहां पर हैं। वीडियो में स्वरा भास्कर रो रही हैं।  

ऋचा चड्ढा ने भी किया ट्वीट 
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने भी सोशल मीडिया पर जेएनयू हमले पर ट्वीट किया है। ऋचा चड्ढा ने लिखा- ये बेहद शर्मनाक है। टीचर्स पर हमला किया जा रहा है! गुरु देवो भव? दुखद। पूरी दुनिया देख रही है। 

ऋचा ने अपने दूसरे ट्वीट पर लिखा- कुछ महीने पहले जेएनयू ने दुनिया को नोबल पुरस्कार विजेता दिया था। अब जेएनयू के टीचर्स और स्टूडेंट्स को फीस बढ़ोत्तरी के खिलाफ विरोध पर पीटा जा रहा है। दुनिया देख रही है। 

लेफ्ट विंग और एबीवीपी ने एक दूसरे पर लगाया आरोप
जेएनयू  के लेफ्ट विंग छात्र संगठन ने कैंपस के अंदर हुई इस मारपीट के लिए एबीवीपी को जिम्मेदार ठहराया है। लेफ्ट विंग के छात्रों के मुताबिक, 'एबीवीपी ने जेएनयू में साबरमती ढाबा में भारी तादाद में लाठियों और डंडों से लैस होकर हमला किया। उन्होंने हॉस्टल और कारों के शीशे तोड़े।' 

एबीवीपी ने लेफ्ट संगठन को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। एबीवीपी ने कहा है कि- आज रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख थी। नक्सलियों ने इंटरनेट बंद किया हुआ था। एक हजार नक्सली हमारे 50 कार्यकर्ताओं को एडमिन ब्लॉक से दौड़ा-दौड़ाकर मारे हैं। साबरमती और पेरियार हॉस्टल में घुसकर मारे हैं। हमारे बहुत सारे कार्यकर्ता सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।