लाइव टीवी

Gold Awards 2019: हिना खान ने खूबसूरत अंदाज से जीता दिल, एरिका फर्नांडिस ने किया निराश

Updated Oct 12, 2019 | 10:30 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

मुंबई में शुक्रवार रात को गोल्ड अवॉर्ड्स 2019 का आयोजन किया गया। इन अवॉर्ड्स में टीवी जगत के कई सेलेब्स पहुंचे। इस दौरान यह एक्ट्रेसेस खूबसूरत अंदाज में नजर आईं।

Loading ...
Hina Khan
मुख्य बातें
  • मुंबई में शुक्रवार रात गोल्ड अवॉर्ड्स 2019 का आयोजन किया गया
  • अवॉर्ड्स में कई बड़ी टीवी एक्ट्रेसेस पहुंचीं जिसमें हिना खान, दिव्यांका त्रिपाठी और एरिका फर्नांडिस का नाम शामिल है
  • इन अवॉर्ड्स में हिना खान और दिव्यांका त्रिपाठी काफी खूबसूरत लग रहीं थीं

टीवी के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड में से एक गोल्ड अवॉर्ड्स 2019 शुक्रवार रात मुंबई में हुए, जिसमें टीवी जगत की तमाम हस्तियां पहुंचीं। शो को नकुल मेहता, बरखा सेन गुप्‍ता और परितोष त्रिपाठी ने होस्‍ट किया। इसमें बेस्ट कपल का अवॉर्ड जीता रिया शर्मा और शहीर शेख ने। 

वहीं हिना खान ने तीन अवॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने बेस्ट एक्टर इन अ नेगेटिव रोल पॉपुलर (फीमेल), मोस्ट फिट एक्टर (फीमेल) का अवॉर्ड और टीवी पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर का अवॉर्ड अपने नाम किया। तो वहीं एरिका फर्नांडिस ने बेस्ट एक्टर फीमेल (क्रिटिक्स) का अवॉर्ड जीता।

ये रिश्ता क्या कहलाता में अक्षरा का रोल निभाकर मशहूर हुई एक्ट्रेस हिना खान यहां पिंक कलर का  वन शोल्डर रफल स्लीव्स गाउन पहनकर पहुंचीं। स्टोन वर्क वाले इस थाई हाई स्लिट गाउन के साथ हिना ने बन बनाया और न्यूड मेकअप किया। इसके साथ उन्होंने पिंक लिप कलर का इस्तेमाल किया। जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रहीं थीं।

टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 में प्रेरणा का रोल निभाकर फैंस के दिल में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस यहां ब्लैक कलर का गाउन पहुनकर पहुंचीं। खूबसूरत और ग्लैमरस एरिका ने अपने इस लुक से निराश किया। उन्होंने ऑफ शोल्डर पफ स्लीव्स गाउन पहना। इसके साथ उन्होंने गले में पर्ल नेकलेस पहना और बन लुक लिया। 

मोस्ट स्टाइलिश दीवा का अवॉर्ड अपने नाम करने वाली सुरभि चंदना यहां गोल्डन कलर का बीडवर्क हॉल्टर नेक गाउन पहनकर पहुंचीं। वहीं दिव्यांका त्रिपाठी लाइट पिंक कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आईं। 

ये रिश्ता क्या कहलाता है की नायरा यानी शिवांगी जोशी यहां खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। शिवांगी यहां ग्रे कलर का गाउन पहनकर पहुंचीं, जिसपर सिल्वर वर्क था। अपने इस लुक के साथ शिवांगी ने बन बनाया जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रहीं थीं। 

एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी यहां फुल स्लीव्स वाली शॉर्ट ब्लैक ड्रेस पहनकर पहुंचीं। इस ब्लैक ड्रेस की नेट स्लीव्स पर व्हाइट एंब्रॉयड्री थी। इसके साथ उन्होंने मैंचिंग ब्लैक एंड व्हाइट हील्स पहनीं और बालों को खुला रखा। 

टीवी एक्ट्रेस देबीना बनर्जी अपने पति गुरमीत चौधरी के साथ यहां पहुंचीं। इस दौरान वो व्हाइट कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में दिखीं। इसके साथ उन्होंने मिडल पार्टिंग के साथ ब्रेड बनाई 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।