लाइव टीवी

सोनाक्षी सिन्हा के बाद मुकेश खन्ना ने एकता कपूर पर साधा निशाना, बोले- उन्होंने किया 'महाभारत' का मर्डर

Updated Apr 08, 2020 | 07:40 IST

Mukesh Khanna slams Ekta Kapoor: महाभारत में भीष्म पितामह का रोल निभा चुके एक्टर मुकेश खन्ना ने एकता कपूर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एकता ने महाभारत का मर्डर किया है।

Loading ...
Ekta Kapoor and Mukesh Khanna
मुख्य बातें
  • 'महाभारत' में भीष्म पितामह बने मुकेश खन्ना का एकता कपूर पर निशाना
  • मुकेश खन्ना ने कहा कि एकता कपूर ने 'महाभारत' का मर्डर किया
  • उन्होंने कहा कि वो किसी को 'शक्तिमान' का मर्डर नहीं करने दे सकते

इन दिनों टेलिविजन पर एक बार फिर से 90 के दशक के मशहूर कई सीरियल को शुरू किया गया है, जो कि दर्शकों को बीते दिनों की याद दिलवा रहे हैं। फिर से प्रसारित किए जा रहे इन सीरियल में से एक है शक्तिमान। शक्तिमान 90 के दशक के उन सुपरहिट सीरियल में से एक है जो आज भी दर्शकों के जहर में हैं। इसमें शक्तिमाल का रोल निभाया था एक्टर मुकेश खन्ना ने, जिन्हें देश का पहला सुपरहीरो भी कहा जाता है। 

मुकेश खन्ना ने हाल ही में शक्तिमान को फिर से टीवी पर दिखाए जाने को लेकर बात की। उन्होंने कहा, 'मैं शक्तिमान को फिर से टीवी पर लाने का विचार बना था। अगर जानलेवा कोरोना वायरस ने हम पर हमला नहीं किया होता तो हमने इसकी घोषणा कर दी होती। यह जादू है कि शक्तिमान एक बार फिर से टीवी पर दिखाया जा रहा है।' मालूम हो कि यह शो टीवी पर साल 1997 से लेकर 2005 तक दिखाया गया था।  

एकता कपूर पर साधा निशाना

मुकेश खन्ना ने इस दौरान कहा कि साल 1997 में शुरू हुआ शक्तिमान आज भी उनके लिए आइकॉनिक है और वो आज भी शक्तिमान के तौर पर जाने जाते हैं। उन्होंने कहा, 'जब हम शक्तिमान के नए वर्जन पर काम कर रहे थे तो हमारे लिए उसकी कास्ट चुनना बहुत मुश्किल था।' जब उनसे पूछा गया कि शक्तिमान का नया वर्जन कैसा होगा तो उन्होंने टीवी की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर पर निशाना साधते हुए कहा, 'शक्तिमान का नया वर्जन एकता कपूर द्वारा बनाई गई महाभारत (साल 2008) की तरह नहीं हो सकता। उनकी महाभारत की द्रौपदी के कंधे पर टैटू था, उन्होंने कहा था कि वो मॉडर्न लोगों के लिए महाभारत बना रही हैं।' मुकेश खन्ना ने कहा, 'संस्कृति कभी मॉडर्न नहीं हो सकती पुत्री। जिस दिन संस्कृति को मॉडर्न करोगे, खत्म हो जाएगी।' 

एकता ने किया 'महाभारत' का मर्डर

मुकेश खन्ना ने बताया कि कई लोग उनसे शक्तिमान का राइट्स खरीदना चाहते थे लेकिन वो हमेशा इसका हिस्सा बने रहे। उन्होंने एक बार फिर एकता पर निशाना साधते हुए कहा, 'मैं किसी को शक्तिमान का मर्डर नहीं करने दे सकता जैसे एकता कपूर ने महाभारत का मर्डर किया। किसने उन्हें उसका मर्डर करने का हक दिया?'

सोनाक्षी सिन्हा पर भी साध चुके हैं निशाना

इससे पहले मुकेश खन्ना ने एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पर भी निशाना साधा था। उन्होंने रामायण- महाभारत के फिर से प्रसारित किए जाने पर कहा था कि इससे सोनाक्षी सिन्हा जैसे लोगों की भी मदद करेगा जिन्हें हमारी पौराणिक गाथाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मालूम हो कि कौन बनेगा करोड़पति 11 में सोनाक्षी सिन्हा आईं थीं और उनसे पूछा गया था कि हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे? सोनाक्षी इसका जवाब नहीं दे पाईं थीं।

मालूम हो कि मुकेश खन्ना ना केवल शक्तिमान में शक्तिमान का रोल निभाते थे बल्कि वो महाभारत में भीष्म पितामह का रोल भी निभा चुके हैं और इन दिनों वो भी टीवी पर फिर से प्रसारित किया जा रहा है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।