लाइव टीवी

Plane water benefits: सादे पानी के फायदे जान हैरान रह जाएंगे, इस तरह पीने की डालें आदत

health benefits of plane water
Updated May 22, 2020 | 16:41 IST

Benefits of plane water: पानी बिना सब सूना है। पानी शरीर के लिए ही नहीं पूरे ब्रह्मांड के लिए बेहद जरूरी है। आज हम आपको सादे पानी के फायदों के बारे में बताएंगे-

Loading ...
health benefits of plane waterhealth benefits of plane water
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
सादे पानी के फायदे (Source: Pixabay)
मुख्य बातें
  • पानी शरीर के लिए ही नहीं पूरे ब्रह्मांड के लिए बेहद जरूरी है
  • इंसान का शरीर 70 फीसदी पानी से बना होता है
  • सादे पानी के फा.दे जानकर आप हैरान रह जाएंगे

जल के बिना इंसानी जीवन की क्या ब्रह्मांड की भी कल्पना नहीं की जा सकती। पानी हर तरह से शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इंसान का शरीर करीब 70 फीसदी पानी से बना होता है। अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए तो कई प्रकार की बीमारियां घर करने लगती है। इसलिए डॉक्टर भी सलाह देते हैं कि दिन भर में कम से कम  लीटर पान पीना चाहिए ताकि बॉडी हाइड्रेट रहे। पानी कई चीजों का आधार है।

पानी के साथ कई प्रकार के ड्रिंक बनाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होते हैं। लेकिन क्या आपको सादे पानी के फायदों के बारे में पता है। बिना कुछ मिलाया हुआ सादा पानी भी सेहत के लिए कई तरह से लाभदायक होता है बस आपको इसे पीने का तरीका आना चाहिए। आज हम आपको सादे पानी के फायदों के बारे में बताएंगे-

पानी से शरीर को कई प्रकार के मिनरल्स मिल जाते हैं। जब शरीर को पानी की जरूरत होती है तब इसकी जगह पर कोई दूसरी लिक्विड चीज इसकी जरूरत को पूरा नहीं कर सकती। पानी की जरूरत पानी ही पूरा कर सकता है। पानी से ना सिर्फ प्यास बुझती है बल्कि मन शांत होता है और शरीर को ऊर्जी भी मिलती है। यही कारण है कि कहीं बाहर से आने के बाद सबसे पहले हमें पीने के लिए पानी की जरूरत महसूस होती है। 

ये है पानी पीने का सही तरीका

  1. खाने के दौरान पानी नहीं पीना चाहिए। ये आदत खराब आदतों में गिना जाता है। इसके अलाला खीने के तुरंत बाद भी खूब पानी नहीं पीना चाहिए ये सेहक के लिए हानिकारक भी हो सकता है।
  2. अगर कभी भी आपको तेज भूख लग रही हो और खाना तुरंत उपलब्ध नहीं है तो खूब सारा पानी पीकर अपनी क्षुधा शांत करने की कोशिश ना करें। थोड़ी बहुत स्नैक्स खाकर एक दो घूंट पीकर तत्काल रुप से समस्या को खत्म करें
  3. कभी भी तेज धूप से बाहर से आने के बाद फौरन ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए इससे सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है। थोड़ी देर शरीर को सामान्य अवस्था में आ लेने देना चाहिए इसके बाद आराम से पानी पीना चाहिए।
  4. फ्रीज से चिल्ड जमा हुआ पानी पीने से परहेज करना चाहिए। हमेशा फ्रिज से पानी की बोतल बाहर निकाल कर थोड़ी देर तक सामान्य तापमान में रहने देना चाहिए इसके बाद उस पानी को पीना चाहिए।

पानी से शरीर को क्या मिलता है

  1. सादा शुद्ध पानी में कई औषधिय गुण पाए जाते हैं यह शरीर की जरूरी मिनरल्स की कमी को पूरा करता है।
  2. मशीन के फिल्टर पानी के मुकाबले नेचुरल पानी में ज्यादा गुण पाए जाते हैं जो शरीर के लिए अच्छा होता है।
  3. नदियों झरनों से मिलने वाला पानी काफी गुणकारी होता है क्योंकि यह पहाड़ों से होकर आता है इसमें कई प्रकार के मिनरल्स और खनिज लवण होते हैंजो हमारी शरीर के लिए फायदेमंद है।
  4. हैंडपंप से निकलने वाला पानी भी काफी अच्छा होता है। हालांकि ये उस जगह की मिट्टी पर भी निर्भर करता है कि उस जगह के पानी में कितने खनिज लवण हैं।