लाइव टीवी

Banana Shake Benefits: इस तरह से पिएं केले का शेक, वजन बढ़ाने से लेकर बॉडी को करता है डिटॉक्स

Updated Mar 13, 2021 | 12:38 IST

Banana Shake for fitness: फाइबर, कार्ब और उच्च कैलोरी से भरपूर बनाना शेक आपके वजन में तेजी से वृद्धि करता है। इसके अलावा मांसपेशियों को मजबूत भी बनाता है।

Loading ...
Banana Shake
मुख्य बातें
  • वर्कआउट के बाद करें बनाना शेक का सेवन, वजन और मसल्स में होगी तेजी से वृद्धि।
  • वजन बढ़ाने के लिए नीचे दिए कुछ खास तरीके से करें बनाना शेक का सेवन।
  • केला वजन बढ़ाने के साथ बॉडी को करता है डिटॉक्स।

नई दिल्ली. अक्सर दुबले पतले लोगों को बनाना शेक पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या सच में बनाना शेक वजन बढ़ाने में कारगा होता है? इसको लेकर हमेशा लोगों में वहम की स्थिति बनी रहती है। 

फाइबर कार्ब और उच्च कैलोरी से भरपूर बनाना शेक ना केवल आपके वजन में तेजी से वृद्धि करता है बल्कि मांसपेशियों को मजबूत भी बनाता है। यह मसल्स के साइज को तेजी से बढ़ाता है। लेकिन इसके लिए आपको बनाना शेक का  सेवन कुछ खास तरीके से करना होता है।

केला सबसे सस्ते और पौष्टिक आहार में से एक है। इसे आप अपने आहार में आसानी से शामिल कर सकते हैं। फाइबर पोटेशियम से भरपूर इसमें फैट नाममात्र का पाया जाता है। इसे आप अपने एक्सरसाइट के बाद डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

वर्कआउट के बाद लें बनाना शेक
केले में लगभग 105 ग्राम कैलोरी और 27 ग्राम कार्ब्स और कम मात्रा मे प्रोटीन पाया जाता है। लेकिन यह विटामिन बी 6, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और फाइट्रोन्यूट्रिएंट्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। 

वजन बढ़ाने के लिए व्यायाम के साथ बनाना शेक का सेवन अधिक कारगार होता है। यह आपके वजन में तेजी से वृद्धि करता है और मसल्स को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है और हड्डियों को भी मजबूत बनाता है।

इस तरह करें बनाना शेक का सेवन
केले में कैलोरी की मात्रा उच्च होती है, जो आपके वजन में तेजी से वृद्धि करता है। लेकिन ऐसा तभी संभव है जब आप इसका सेवन सही से करते हैं। इसके लिए आप एक गिलास अधिक फैट वाला दूध लें उसमें शहद और ड्राई फ्रूट्स को मिलाए।

अब दो केले लें और उसे ब्लेंड कर लें, इन सबको एक साथ ब्लेंड करें। इसके लिए आप गाय के दूध के बजाए बादाम मिल्क का सेवन कर सकते हैं। बादाम मिल्क में उच्च मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। जो आपके वजन में तेजी से वृद्धि करता है औऱ मसल्स को एक शेप देता है। 

वर्कआउट के बाद इसका सेवन मांसपेशियों के लिए अधिक फायदेमंद होता है। लेकिन ध्यान रहे वर्कआउट के बाद 10 से 15 मिनट के अंदर इसका सेवन करें।