लाइव टीवी

Benefits of Giloy: डायबिटीज में रामबाण की तरह काम करता है गिलोय, जानें इसे सेवन करने के तरीके

Updated May 06, 2020 | 08:31 IST

गिलोय मनुष्य में रोगों से लड़ने की क्षमता को विकसित करता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये जिस भी पेड़ पर चढ़ जाती है यह उसका गुण अपने अंदर ले लेती है। आज जानते हैं डायबिटीज में इसके फायदे-

Loading ...
डायबिटीज में गिलोय के फायदे
मुख्य बातें
  • गिलोय मनुष्य में रोगों से लड़ने की क्षमता को विकसित करता है
  • ये जिस भी पेड़ पर चढ़ जाती है यह उसका गुण अपने अंदर ले लेती है
  • डायबिटीज के मरीजों के लिए गेलोय एक रामबाण की तरह काम करता हैव

डायबिटीज में गिलोय एक चमत्कारिक दवा की तरह काम करता है। यह एक ऐसी प्राकृतिक औषधि है जिसे अमृत तुल्य माना जाता है। यह मनुष्य में रोगों से लड़ने की क्षमता को विकसित करता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये जिस भी पेड़ पर चढ़ जाती है यह उसका गुण अपने अंदर ले लेती है। नीम के पेड़ पर चढ़ी हुई गिलोय सबसे उत्तम व स्वास्थ्यवर्धक मानी जाती है। आपको बता दें कि केवल डायबिटीज में ही नहीं बल्कि शरीर के अन्य रोगों में भी ये रामबाण की तरह काम करता है।

डायबिटीज के मरीज को गिलोय के रस का नियमित सेवन करने से राहत मिलता है। ऐसे लोगों को हाथ की छोटी उंगली के बराबर गिलोय के तने का रस और बेल के एक पत्ते के साथ थोड़ी सी हल्दी मिलाकर एक चम्मच रस का सेवन रोजाना करना चाहिए। इससे डायबिटीज की समस्या नियंत्रित रहती है। इसमें हाइपोग्लैससेमिक गुण पाए जाते हैं जो शरीर में शुगर को कंट्रोल करता है।

गिलोय एक पॉपुलर आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जिसे डायबिटीज की दवाईयों बनाने में इस्तेमाल में लाया जाता है। डायबिटीज के अलावा मेंटल हेल्थ में इसका काफी लाभ माना जाता है। इसे रुट ऑफ इममोरैलिटी यानि अमरत्व का जड़ भी कहा जाता है। इसे जूस फॉर्म में, पाउडर फॉर्म में या फिर कैप्सूल फॉर्म में लिया जा सकता है। यह बेल की तरह एक झाड़ी होती है जसकी शाखाएं बहुत फैली हुई होती है। इसकी पत्तियां अंडाकार और जालीदार होती है। इसकी बेल दूसरे पेड़ों की सहायता से उपर चढ़ती है।

डायबिटीज में इसके फायदे

  1. डायबिटीज को कंट्रोल में रखता है किडनियों को साफ रखता है। ब्लड और यूरिन में शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। डायबिटीज के दौरान होने वाली जटिलताओं को ठीक करता है।
  2. यह इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए सबसे बढ़िया इलाज है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो शरीर में हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने में मददगार होता है। डायबिटीज मरीज के कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
  3. यह एक नेचुरल एंटी-डायबिटीक मेडिसीन है।
  4. यह शरीर में हाइ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
  5. इसके सेवन से चीनी खाने की इच्छा भी नियंत्रित होती है।
  6. यह आंतों में सेल्स में बीटा सेल्स की उत्पत्ति में मदद करता है इससे ब्लड में इंसुलिन और ग्लूकोज का सही से विस्तार हो पाता है।
  7. डायबिटीज में जोड़ों का दर्द, सूजन, जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो जाती है। गिलोय का सेवन इन सभी में राहत दिलाता है।
  8. ये आंखों की रौशनी को बढ़ाने में भी मददगार होता है। 
  9. यह तनाव व अवसाद में राहत दिलाने में मदद करता है। 
  10. इसकी पत्तियों से ज्यादा इसका तना व जड़ सबसे ज्यादा उपयोगी व लाभदायक होता है। 
  11. डायबिटीज के मरीज अपने ब्लड शुगर के लेवल को कम करने के लिए गिलोय जूस का सेवन कर सकते हैं

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए है, इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रुप में नहीं लिया जा सकता। कोई भी स्टेप लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें।)