लाइव टीवी

'महाऔषधि' है त्रिफला चूर्ण, सेहत के लिहाज से कई फायदे, वेट लॉस में भी सहायक

Updated Jan 27, 2021 | 19:41 IST

Benefits of triphala churna:आर्युवेदिक उपायों में त्रिफला चूर्ण का उपयोग सदियों से चला आ रहा है। त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से हमारे शरीर को अनेक फायदे होते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
सेहत के लिए त्रिफला चूर्ण कई मायनों में लाभकारी है
मुख्य बातें
  • पाचन क्रिया को बढ़ाने में करता है मदद त्रिफला चूर्ण
  • आंखों के लिए करता है टॉनिक की तरह काम
  • रक्तचाप को नियंत्रित रखने में कारगर

नई दिल्ली: सदियों से कई रोगों को ठीक करने के लिए आयुर्वेदिक औषधियों का इस्तेमाल किया जाता है। यह औषधियां हमारे लिए किसी चमत्कार से कम नहीं हैं क्योंकि इनका सेवन करने से पल भर में हमारे शरीर को राहत मिलती है। इन्हीं औषधियों में से एक है त्रिफला चूर्ण जिसके अनेक फायदे हैं।

नाम से ही पता लगाया जा सकता है कि त्रिफला दो शब्दों से मिलकर बना एक शब्द है। त्रि का मतलब तीन होता है और फलों का मतलब फल होता है। यह औषधि आंवला, बहेड़ा और हरड़ से बनाई जाती है इसलिए इसको त्रिफला कहा जाता है जो चूर्ण के रूप में मौजूद होता है। यह कई बीमारियों को ठीक करने में काम आते हैं। जब तीनों फल एक साथ मिल जाते हैं तब यह बहुत प्रभावी बन जाते हैं। इसीलिए सदियों से त्रिफला चूर्ण का इस्तेमाल कई बीमारियों और रोगों से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है।

अगर आप त्रिफला चूर्ण के गुणों से अनजान हैं तो यह लेख आपके लिए बहुत फायदेमंद है। यहां जानिए महाऔषधि त्रिफला चूर्ण के चमत्कारी फायदे।

पाचन क्रिया बढ़ाए

जिन लोगों की पाचन शक्ति बहुत कमजोर है उन लोगों के लिए त्रिफला चूर्ण एक बहुत ही बेहतरीन उपाय है। त्रिफला चूर्ण ना ही सिर्फ पाचन शक्ति को दृढ़ बनाता है बल्कि यह पेट संबंधित कई परेशानियों को दूर भी करता है। यह कब्ज और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी समस्या को जड़ से मिटाता है।

आंखों के लिए रामबाण औषधि

त्रिफला आंखों के लिए टॉनिक की तरह काम करता है और आंखों के लेंस में मौजूद ग्लूटाथिओन नाम के एंटी ऑक्सीडेंट को बढ़ाता है। अगर किसी इंसान को लालिमा और मोतियाबिंद की समस्या है तो वह इंसान त्रिफला चूर्ण का सेवन करके इन समस्याओं से निजात पा सकता है। आप चाहें तो त्रिफला चूर्ण को रात भर भीगा कर सुबह उसके पानी से अपनी आंखें भी धो सकते हैं। धोने से पहले पानी हो छान लीजिएगा। अगर किसी इंसान की आंखों से आई डिस्चार्ज ज्यादा निकलता है तो त्रिफला उसे भी ठीक कर देता है।

वजन कम करने में मददगार

अगर त्रिफला चूर्ण का उपयोग निरंतर किया जाए तो यह शरीर में मौजूद फैट को कम करता है और वजन घटाने में मदद करता है। जो लोग अपना वजन घटाना चाहते हैं वह एक्सरसाइज और योग के साथ त्रिफला को गर्म पानी में मिलाकर दिन में दो से तीन बार पिएं।

गैस, कब्ज और पेट संबंधित परेशानियों से राहत

वैज्ञानिक शोध के अनुसार त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से गैस, कब्ज और पेट संबंधित परेशानियों से राहत मिलती है। अगर आप लोगों को कब्ज की समस्या है तो रात में सोने से पहले गर्म पानी में एक से दो चम्मच त्रिफला चूर्ण को मिला लीजिए और उसको पी लीजिए। त्रिफला चूर्ण के अंदर मौजूद टैनिक और गैलिक एसिड कब्ज को ठीक करने में मदद करते हैं।

हृदय को रखता है स्वस्थ

त्रिफला चूर्ण इतना गुणकारी है कि यह रक्तचाप को नियंत्रित रखता है और हमारे ह्रदय की सुरक्षा करता है। इतना ही नहीं यह कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है और हमारे दिल को कई रोगों से बचाता है।

वायरस और बैक्टीरिया से दे सुरक्षा

त्रिफला के अंदर एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायल और एंटी-पायरेटिक गुण पाए जाते हैं जो मानव शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षा प्रदान करते हैं। वायरल और बैक्टीरियल समस्या समेत बुखार से बचने के लिए त्रिफला चूर्ण का इस्तेमाल करना उचित है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाए

त्रिफला चूर्ण के अंदर इम्यूनिटी माड्यूलेटरी गुण पाया जाता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। त्रिफला चूर्ण के अंदर मौजूद गैलिक एसिड और एलेजिक एसिड हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं।

डायबिटीज के रोगियों के लिए त्रिफला फायदेमंद

जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उन लोगों को त्रिफला चूर्ण आवश्य खाना चाहिए क्योंकि उसकी मदद से ब्लड ग्लूकोज लेवल कम होता है। त्रिफला चूर्ण के अंदर एंटी-डायबिटिक और हाइपोग्लाइसेमिक इफेक्ट पाया जाता है जो टाइप-2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में कारगर है।

चुटकियों में घाव को करे ठीक

त्रिफला के अंदर चोट और घाव को ठीक करने का गुण होता है, अगर आपको चोट या घाव लगी है तो आप त्रिफला चूर्ण के मदद से उसे ठीक कर सकते हैं। एक शोध के अनुसार यह पता लगाया गया था कि पेट्रोलियम जेली और तिल से ज्यादा प्रभावी त्रिफला है।

ब्लड सरकुलेशन के लिए हितकारी

त्रिफला हमारे लिए इतना हितकारी है कि यह हमारे ब्लड सरकुलेशन को भी बेहतर बनाता है। खून के निरंतर प्रवाह की वजह से हमारे शरीर के हर एक हिस्से में ऑक्सीजन पहुंचता है जिसकी वजह से हमारे अंग अच्छी तरह से काम करते हैं।

शरीर को करे डिटॉक्सिफाई

शरीर के अंदर टॉक्सिंस किडनी, लंग्स और लीवर के लिए हानिकारक होते हैं इसीलिए हमें समय-समय पर अपने शरीर को डिटॉक्सिफाई करना चाहिए। त्रिफला चूर्ण हमारे शरीर में से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। प्राचीन काल से शरीर को डिटॉक्सिफाई करने के लिए त्रिफला चूर्ण का उपयोग किया जा रहा है।

जोड़ों के दर्द और गठिया से दिलाए राहत

अगर आप लोगों को जोड़ों में दर्द और गठिया की परेशानी रहती है तो एक चम्मच त्रिफला चूर्ण को एक गिलास पानी में मिलाकर पीजिए। रोजाना ऐसा करने से आपको इन समस्याओं से राहत मिलेगी।

ओरल हेल्थ के लिए लाभदायक

अगर आपके दांत खराब होने लगे हैं या मसूड़े दर्द करते हैं तो आपको त्रिफला का सेवन जरूर करना चाहिए इससे मुंह से बदबू आने की समस्या भी दूर होती है। त्रिफला के अंदर मौजूद एंटी-माइक्रोबियल गुण बैक्टीरिया को फैलने से रोकते हैं। ओरल हेल्थ को मेंटेन रखने के लिए आप त्रिफला चूर्ण को पानी में मिलाकर कुल्ला कीजिए।

स्ट्रेस को करता है कम

अगर आपको अक्सर तनाव और चिंता की समस्या रहती है तो आप त्रिफला चूर्ण का उपयोग कीजिए। त्रिफला के अंदर एंटीस्ट्रेस प्रॉपर्टी पाई जाती है जो तनाव को कम करता है।

इन्फ्लेमेशन और सूजन से दिलाए राहत

इन्फ्लेमेशन बढ़ने से किसी भी इंसान को गठिया, डायबिटीज, कैंसर और हृदय से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। इन्फ्लेमेशन को कम करने के लिए त्रिफला चूर्ण का सेवन कीजिए। त्रिफला चूर्ण के अंदर मेथनाॅल एक्सट्रैक्ट पाया जाता है जो सूजन और दर्द को कम करने में कारगर है।

कैंसर के रिस्क को करता है कम

त्रिफला चूर्ण इतना प्रभावशाली है कि इसके अंदर एंटी-कैंसर गुण भी पाए जाते हैं। अगर आप कैंसर जैसी गंभीर परेशानी से बचना चाहते हैं तो त्रिफला चूर्ण का इस्तेमाल करने लग जाइए। अगर आप तंबाकू का सेवन करते हैं तो आप इस लत को छोड़ दीजिए क्योंकि इससे कैंसर रोग हो सकता है। मुंह के कैंसर से बचने के लिए आप माउथवॉश की तरह त्रिफला चूर्ण का इस्तेमाल कीजिए। इतना ही नहीं, त्रिफला एंटीनोप्लास्टिक एजेंट की तरह काम करके ट्यूमर को शरीर के अंदर बढ़ने से रोकता है।

चक्कर जैसी समस्या को करे दूर

अगर आपको चक्कर ज्यादा आते हैं या किसी गाड़ी में बैठने से आपको उलझन होने लगती है तो त्रिफला का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद होगा। दरअसल त्रिफला के अंदर विटामिन सी होता है जो मोशन सिकनेस को काम करता है।

त्वचा की सेहत के लिए त्रिफला चूर्ण

त्रिफला के अंदर एंटी-ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी होता है जिसके कारण हमारी त्वचा सेहतमंद और जवां रहती है। यह एजिंग की समस्या को भी दूर करता है। अगर आपको खुजली या जलन की परेशानी है तो त्रिफला चूर्ण इस समस्या से भी निजात दिलाता है।

चमकदार बालों के लिए के लिए त्रिफला चूर्ण का इस्तेमाल

जो महिलाएं काले, लंबे, घने और चमकदार बाल पाना चाहती हैं उन्हें त्रिफला चूर्ण का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। त्रिफला चूर्ण का इस्तेमाल करने से बाल लंबे होते हैं और मजबूत बनते हैं। बालों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए त्रिफला चूर्ण का इस्तेमाल करना बहुत सहायक माना जाता है।

आप चाहें तो अपने बालों को त्रिफला चूर्ण से धो भी सकते हैं। अगर आपको डैंड्रफ की समस्या है तो गुनगुने पानी में त्रिफला चूर्ण को मिलाकर अपने बाल धोइए।