लाइव टीवी

Summer Breakfast Ideas: गर्मी में अपने नाश्ते को बनाएं हेल्दी, ये हैं टेस्टी ब्रेकफास्‍ट आइडिया

Updated May 06, 2020 | 18:07 IST

Tasty Breakfast Ideas: गर्मी में क्या खाए और क्या न खाए इसे लेकर हमेशा परेशान रहते हैं। अक्सर गर्मी में हल्का खाने की सलाह दी जाती हैं, ताकी पचाने में किसी तरह की कोई परेशानी न हो।

Loading ...
Summer best Breakfast Ideas
मुख्य बातें
  • गर्मी में हेल्दी नाश्ते के साथ करें दिन की शुरुआत।
  • गर्मी में इन चीजों को नाश्ते में कर सकते हैं शामिल।
  • गर्मी में दिनभर एनर्जेटिक के लिए जरूरी है प्रोटीन युक्त आहार।

गर्मी के मौसम में खाने-पीने को लेकर खास सावधानी बरतने की जरूरत होती है, क्योंकि इस मौसम में भारी खाना आसानी से पच नहीं पाता है। बता दें कि जंक फूड पिज्जा, चाइनीज फूड आदि को पचाने में काफी समय लगता है, ऐसे कुछ ऐसा खाए जिससे पचाने में समस्या न हो। गर्मी में अक्सर लोग इस बात को लेकर अधिक चिंता करते हैं कि आखिर नाश्ते में क्या खाए और क्या नहीं। कई बार हम नाश्ते में उल्टी-सीधी चीजे खा लेते हैं, जिसे पचाना मुश्किल हो जाता है। नाश्ते को दिन का सबसे महत्वपूर्ण आहार माना जाता है, ऐसे में हेल्दी खाना शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

गर्मी में दिनभर एनर्जेटिक और हेल्दी रहने के लिए बेहद जरूरी है कि आपका नाश्ता प्रोटीन युक्त हो। इसके लिए तय करें कि आपको नाश्ते में क्या खाना चाहिए, जिससे पूरे दिन एक्टिव होकर काम कर सकें। बता दें कि गर्मी में अगर शरीर में पर्याप्त पौष्टिक भोजन और लिक्विड पदार्थ नहीं जाएगा, तो आप डिहाइड्रेशन के साथ अन्य बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। इसलिए आज हम बताएंगे कि नाश्ते में क्या खाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

गर्मी में कुछ ऐसा हो आपका नाश्ता
ओटमील- ओटमील आसानी से पचने वाले फाइबर का जबरदस्त स्रोत है और सुबह-सुबह नाश्ते में इसका सेवन करने से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। ओटमीय यानी जई में कैल्शियम, जिंक, मैग्नीज, आयरन, विटामिन-बी और ई भरपूर मात्रा में होते हैं और यह दिल के लिए काफी अच्छे होते हैं। इसके अलावा स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें फलों को भी शामिल कर सकते हैं।

खीरा और तरबूज से बना स्मूदी-  खीरा, तरबूज, पुदीना नारियल तेल, हेम्प प्रोटीन, बादाम का दूध और कुछ आइस के टुकड़े मिलाकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर दें। अब आपका स्मूदी बनकर तैयार है और इसे आप नाश्ते में सर्व कर सकते हैं। बता दें कि खीरे और तरबूज से बना ये स्मूदी को पीने से आप गर्मी में हाइड्रेट और हेल्दी रहेंगे।

वेजिटेबल सैंडविच- ब्रेकफास्ट में आप रोजाना एक तरह खाना खा कर बोर न हो जाए, ऐसे में सैंडविच बना सकते हैं। सैंडविच बनाने के लिए गर्मी के मौसम में मिलने वाली सब्जियां जैसे खीरा, पुदीना, टमाटर और दही आदि को इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने स्वाद के अनुसार और भी चीजों को इसमें शामिल कर सकते हैं। 

सत्तू के पराठे- गर्मी के मौसम में सत्तू शरीर को ठंडक पहुंचाता है। ऐसे में सत्तू के पराठे आपके लिए बेहतर ऑप्शन है, इसके लिए सबसे पहले सत्तू में लहसुन, प्याज, अदरक, हरी मिर्च और धनिया पत्ता बारीक काट लें। अब इसमें नींबू के रस, स्वाद अनुसार नमक और अजवाइन मिक्स कर दें। अब मिश्रण का पराठा बनाकर नाश्ते में सर्व कर सकते हैं।

मौसमी फल खाएं- गर्मी में अक्सर खाना खाने का मन नहीं करता है ऐसे में नाश्ते में मौसमी फल खाएं। गर्मी में तरबूज, खरबूजा, बेल, लीची खाना फायदेमंद हो सकता है, यह आपके शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है। आप इसे काटकर या फिर जूस की तरह पी सकते हैं, दोनों तरीके से आपके लिए फायदेमंद है।