लाइव टीवी

Abdominal Pain Treatment: खतरनाक होता है पेट के दर्द को नजर अंदाज करना, बड़ी दिक्कतें हो सकती हैं वजह

Updated May 31, 2022 | 12:54 IST

Abdominal Pain Treatment: महिलाओं में पीरियड्स के समय पर होने वाला पेट दर्द तो आम है, लेकिन सामान्य दिनों में अगर दर्द हो रहा है तो ये चिंता की बात हो सकती है। इसकी वजह ओवरी में सिस्ट, यूटीआई की समस्या या अपच भी हो सकती है। इसलिए पेट दर्द को नजर अंदाज न करके तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

Loading ...
Abdominal Pain
मुख्य बातें
  • अपच की वजह से हो सकता है पेट में दर्द
  • महिलाओं में पेट दर्द का मुख्य कारण होते हैं पीरियड्स
  • ओवरी में सिस्ट होने की वजह से भी हो सकता है पेट दर्द

Abdominal Pain Treatment: पेट दर्द एक ऐसी समस्या है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक, सबको हो जाती है। पेट दर्द के कई कारण हो सकते हैं, जैसे-खराब या बासी खाना, अपच की समस्या या फिर डायरिया। हालांकि, महिलाओं में पेट दर्द होने की अलग वजह हो सकती है। महिलाओं में दर्द होने की वजह पीरियड्स, ओवरी में सिस्ट, यूरिन इंफेक्शन या अपच हो सकती है। अगर पीरियड्स के दिनों में दर्द होता है तो ये आम है, लेकिन सामान्य दिनों में भी अगर आपको पेट दर्द हो रहा है तो ये चिंता का विषय हो सकता है। इसलिए पेटदर्द की इस समस्या को सामान्य समझकर अनदेखा नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं कि पेट दर्द के क्या-क्या कारण हो सकते हैं।

महिलाओं में पेट दर्द के कारण

अपच की वजह से होता है पेट दर्द
कई बार पेट के ऊपरी हिस्से में जलन, जी मिचलाना और दर्द जैसी समस्या महसूस होती है। ऐसा अपच की वजह से हो सकता है। अपच की वजह खराब या बासी खाना, जल्दी-जल्दी खाना, एल्कोहल का सेवन करना या घबराहट होना हो सकती है। हालांकि, अपच की ये समस्या कुछ घरेलू उपाय करके भी दूर की जा सकती है।

पीरियड्स की वजह से होता है दर्द
पीरियड्स में होने वाला दर्द महिलाओं को हर महीने झेलना पड़ता है। पीरियड्स में अधिकांश महिलाओं को पेट में तेज दर्द, क्रैम्प और ऐंठन महसूस होती है, जो असहनीय होती है। पीरियड्स के इस दर्द को गर्म पानी की सिकाई से दूर किया जा सकता है।

ओवरी में सिस्ट होने पर भी होता पेट दर्द
पेट में होने वाले तेज दर्द का कारण ओवरी में सिस्ट का होना भी हो सकता है। ओवरी में सिस्ट होने पर पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द होता है, जो असहनीय होता है। कई बार ओवरी में छोटी सिस्ट हो तो ये खुद ही ठीक भी हो सकता है, लेकिन बड़ी सिस्ट खतरनाक हो सकती है। कई बार ओवरी में सिस्ट होने की वजह से रक्तस्त्राव भी होने लगता है।

यूरिन ट्रैक्ट इंफेक्शन से भी होता है पेट दर्द
महिलाओं में पेट दर्द होने की वजह यूरिन ट्रैक्ट इंफेक्शन भी हो सकता है। इस स्थिति में पेशाब करते समय जलन की समस्या होने के साथ ही पेट दर्द और बुखार भी हो सकता है। यूटीआई की समस्या में पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द होता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)