लाइव टीवी

Food Avoid Before Sleep: रात को सोने से पहले गलती ने भी ना करें इन चीजों का सेवन, नींद पर हो सकता है बुरा असर

Updated Jan 25, 2021 | 14:38 IST

अक्सर लोग रात के समय ऐसी चीजें खा लेते हैं जो उनकी नींद खराब कर सकते हैं। अगर आपको भी रात को ठीक से नींद नहीं आती तो कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

Loading ...
Food to Avoid Before Sleeping
मुख्य बातें
  • क्या आपको भी रात को नहीं आती अच्छी नींद।
  • रात को सोने से पहले ना करें इन चीजों का सेवन।
  • जानें रात को किन चीजों को खाने से नींद पर हो सकता है गलत असर।

लाइफस्टाइल बदलने के चलते अब अक्सर लोगों में नींद नहीं आने जैसी समस्या देखने को मिलती है। अक्सर लोगों को यह परेशानी होती है कि या तो उन्हें रात को नींद नहीं आती और अगर आती भी है तो ठीक तरह से नहीं आती। अगर आपके साथ भी यह समस्या है तो मुमकिन है कि इसके लिए आपका गलत खानपान जिम्मेदार हो। 

अगर आपको रात को ठीक से नींद नहीं आती है तो इन बातों पर जरूर ध्यान दें। खाने में इन 6 चीजों को खाना करें नजरअंदाज।

1. एल्कोहल

अक्सर यह देखा जाता है कि रात को सोने से पहले लोग एल्कोहल का सेवन करते हैं। अगर जरूरत से ज्यादा मात्रा में एल्कोहल का सेवन किया जाए तो यह आपके नेचुरल स्लीप साइकल को बिगाड़ सकता है। इसके साथ ही इसकी वजह से तेज खर्राटों जैसी शिकायत भी होने लगती है।

2. हेवी फूड

हमेशा कहा जाता है कि डिनर हल्का करना चाहिए यानी रात को खाने में हल्की चीजें खाना चाहिए। अगर आप डिनर में हेवी फूड लेते हैं तो यह आसानी से नहीं पचता जिससे अपच की परेशानी होने लगती है और रात की नींद पर इसका गलत असर पड़ता है। 

3. कैफीन वाली चीजें खाकर ना सोएं

रात को सोने से पहले कोई भी ऐसी चीज नहीं खानी चाहिए जिसमें कैफीन हो। चाय, सोडा और कॉफी में कैफीन होता है लेकिन कई चीजें ऐसी हैं जिनके बारे में हमें जानकारी नहीं होती कि उनमें कैफीन है या नहीं। आइसक्रीम, चॉकलेट और कुछ मिठाईयों में भी कैफीन होता है जिसके सेवन से नींद नहीं आती। रात को इनका सेवन करने से गहरी और अच्छी नींद आने में मुश्किल होती है।

4. मीठे के सेवन से बचें

रात को सोने से पहले मीठा खाना आपकी नींद पर बहुत खराब असर डाल सकता है। इसलिए रात को सोने से पहले कोई भी मीठी चीज नहीं खानी चाहिए। 

5. मिर्च- मसाले वाला खाना

रात को सोने से पहले जो चीजें नहीं खानी चाहिए उनमें मिर्च मसाले वाला खाना भी शामिल है। माना जाता है कि बेहतर नींद के लिए जरूरी है कि आपके शरीर का तापमान कम हो लेकिन वहीं मिर्च- मसाले शरीर के तापमान को बढ़ा देते हैं, जिससे रात की नींद खराब हो सकती है। 

6. एसिडिक फूड/ अम्लीय खाद्य पदार्थ

रात को अच्छी नींद चाहते हैं तो एसिडिक फूड से दूरी बनाकर रखें। सिट्रिक जूस, कच्ची प्याज, व्हाइट वाइन और टोमैटो सॉस जैसी चीजों से आपको हार्टबर्न जैसी परेशानियां हो सकती हैं जिससे रात को नींद खराब हो सकती है।