लाइव टीवी

Side Effects Of Ghee: शरीर में अगर हैं ये समस्याएं तो नहीं करना चाहिए घी का सेवन, होंगे ये नुकसान

Updated May 26, 2022 | 08:59 IST

Ghee Ke Nuksan: घी सेहत का खजाना होता है। इसे खाने के कई फायदे होते हैं, लेकिन इसके नुकसान के बारे में शायद ही कोई जानता होगा। घी को खाने के जितने फायदे हैं उतने नुकसान भी होते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
benefits of ghee
मुख्य बातें
  • घी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है
  • घी में विटामिन ए, सी,डी, जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को फायदा पहुंचाते हैं
  • आयुर्वेद की मानें तो पारंपरिक चिकित्सा में सदियों से घी का इस्तेमाल हर्बल दवाओं के साथ किया जाता है

Ghee Ke Fayde Upyog Aur Nuksan: ज्यादातर लोग खाने में घी का सेवन जरूर करते हैं। घी का सेवन कई तरह से किया जाता है। रोटी, पराठे में लगा कर या दाल सब्जी में डालकर। घी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। घी में विटामिन ए, सी,डी, जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। आयुर्वेद की मानें तो पारंपरिक चिकित्सा में सदियों से घी का इस्तेमाल हर्बल दवाओं के साथ किया जाता है, लेकिन कहते हैं हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। ऐसे ही घी जहां एक ओर सेहत के लिए फायदेमंद होता है वहीं दूसरी तरफ इससे कई नुकसान भी होते हैं। घी लाभदायक होता है लेकिन यह सभी के लिए लाभदायक हो यह जरूरी नहीं। कुछ लोगों के लिए घी का सेवन करना परेशानी का सबब बन जाता है। आइए जानते हैं किन लोगों को घी का सेवन नहीं करना चाहिए...

 पेट की समस्या में नहीं करना चाहिए घी का सेवन

अगर पेट की समस्या है तो उस समय घी का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। घी पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है, लेकिन अगर पहले से ही अपच और पेट की समस्या से व्यक्ति पीड़ित है तो ऐसे में घी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि उस समय घी का सेवन करने से पेट की समस्या और बढ़ सकती है।

सर्दी, खांसी व बुखार में भी नहीं करना चाहिए सेवन

घी का सेवन करने से शरीर में कफ बढ़ता है। ऐसे में अगर सर्दी, खांसी व बुखार से व्यक्ति पीड़ित है तो उसे भी घी का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे समस्या और बढ़ सकती है। इसके साथ ही कफ से व्यक्ति परेशान हो सकता है।

शहद के साथ भी न करें घी का सेवन

इसके अलावा लीवर संबंधित समस्याओं से पीड़ित व्यक्ति को भी घी का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे स्थिति और खराब हो सकती है। इसके अलावा घी शहद के साथ भी नुकसानदायक है। घी के साथ शहद का सेवन कभी भी गलती से भी न करें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)