लाइव टीवी

Global Handwashing Day 2018: हाथ नहीं धोना होता है इतना खतरनाक! जानिए हाथों को कब और क्यों धोना चाहिए

Updated Oct 15, 2018 | 17:27 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Global Handwashing Day 2018: ज्यादातर लोग हाथ साफ करने को लेकर गंभीरता नहीं बरतते। जबकि सच यह है कि इससे कई बीमारियां होती है। आइए जानते है कि हाथ नहीं धोने से कौन-कौन सी बीमारियां होती है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspThinkstock
खांसने, छींकने या नाक साफ करने के बाद हाथ धोना जरूरी है।

नई दिल्ली: 15 अक्टूबर को हर साल पूरे विश्व में 'ग्लोबल हैंड वाशिंग डे' मनाया जाता है। दरअसल खाना खाने से पहले हाथ धोना काफी जरूर होता है। अन्यथा हाथ में लगे जीवाणु कई बीमारियों के कारण बन सकते है। यह आदत बच्चों के साथ बड़ों में भी होनी चाहिए। इसे लेकर सरकार जागरुकता के मद्देनजर काफी कुछ करती रहती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में ऐसी कई बीमारियां है जो सिर्फ इस वजह से होती है कि गंदे हाथ से आहार को ग्रहण कर लिया गया जो बाद में संक्रामक बीमारी का कारण बना। इसलिए हैंडवाश करना बेहद जरूरी है। क्योंकि हाथ आपकी रोजाना की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं इसलिए उसका साफ रहना जरूरी है।

हाथ धोना क्यों जरूरी है 

दरअसल हम दिनभर काम करते है। हमारा हाथ कंप्यूटर,मोबाइल, लैपटॉप और कई चीजों के संपर्क में रहता है। कई बार ऐसा होता है कि हम बिना हाथ को ठीक से धोएं कुछ खा-पी लेते है। जबकि घर में,बाहर या ऑफिस में कही भी रहते हैं तो हथेलियों में सबसे ज्यादा गंदगी आती रहती है लेकिन हमें पता नहीं चलता। इसी तरीके से अगर हमने खाने से पहले अपने हाथ को ठीक तरीके से साफ नहीं किया और अगर गंदे हाथ में वायरस या कीटाणु है तो हम कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। इसलिए ना सिर्फ खाने से पहले बल्कि खाने के बाद भी ठीक से हाथ धोना जरूरी होता है। अगर हमारी आदत बिना हाथ ठीक से धोए खाने की है तो ऐसा कर हम अपने सेहत को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। खाने के बाद हाथ धोना इसलिए जरूरी होता है कि खाने के तैलीय अंश आपके हथेलियों से धुल जाए।

खाना पकाने से पहले, परोसने और खाने से पहले एवं शौच के बाद हाथ धोने चाहिए। हाथों को सही तरीके से धोना जरुरी है। हाथों को साफ रखकर कई तरह के संक्रमण और रोगों के खतरे को कम किया जा सकता है। हाथों को साबुन या हैंडवाश से अच्छी तरह से साफ करना चाहिए। फिर उसके बाद साफ टॉलेस से पोछ लेना चाहिए।

हाथों को कब धोने चाहिए ?

  1.  टीवी , एसी. का रिमोट, कंप्यूटर के कीबोर्ड या मोबाइल के इस्तेमाल के बाद हाथ धोना जरूरी है।
  2. खांसने, छींकने या नाक साफ करने के बाद हाथ धोना जरूरी है।
  3. शौच के बाद हाथ अच्छी तरह से हाथ को साफ करना चाहिए।
  4. खाना पकाने या खाने से पहले हाथ जरूर धोना चाहिए।
  5. आंख, नाक और मुंह को छूने से पहले हाथ धोना हर हाल में जरूरी होता है।

गौर हो कि हाथों को साफ नहीं रखने से कई बीमारियां होती है जिनमें डायरिया, गैस्ट्रोएंट्राइटिस,दस्त,हैजा,टाइफॉइड,हेपेटाइटिस-ए और ई , पीलिया और एच 1 एन 1 बीमारियां हैं। इसलिए बच्चों को शुरुआत से ही हाथ धोने का तरीका और उसका महत्व सिखाया जाना चाहिए। दरअसल ऐसा करके आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं। यह पालन हर व्यक्ति को करना चाहिए क्योंकि ऐसा नहीं कर आप कई बीमारियों को न्यौता देते हैं।

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।