लाइव टीवी

इम्युनिटी बढ़ाने से वजन घटाने तक, हैरान करने वाले हैं चोकर अलग किए बिना आटा खाने के ये 5 फायदे

Flour with Bran
Updated Jan 22, 2021 | 17:40 IST

अक्सर घरों में खाना बनाते हुए आटे से चोकर को अलग कर दिया जाता है लेकिन ऐसा नहीं करके सेहत संबंधी कुछ फायदे हो सकते हैं। यहां जानिए कैसे।

Loading ...
Flour with BranFlour with Bran
चोकर के साथ आटा खाने के हैं कई फायदे

हमारे घरों में हम अक्सर छन्नी से छानकर महीन आटे से ही रोटियां बनाते हैं और इस दौरान जिस मोटे गेहूं के कतरों को अलग कर दिया जाता है उसे चोकर कहते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि चोकर को अलग किए बिना रोटियां बनाने और खाने से आपको कई फायदे होते सकते हैं और जिनके बारे में जानकर शायद आप हैरान रह जाएंगे।

चोकर के साथ बनी रोटियां खाने से स्वास्थ्य संबंधी फायदे तो लाती ही हैं लेकिन साथ ही खाने में भी स्वादिष्ट होती हैं। आइए एक नजर डालते हैं चोकर के साथ बनी रोटियों खाने से होने वाले फायदों पर।

1. रिसर्च में कई बार ऐसा पाया गया है कि चोकर इंसान के खून में इम्यूनोग्लोब्यूलीन्स की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है और ऐसा होने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी का भी विकास होता है। यह टीबी जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने में भी हमारी मदद कर सकता है।

2. यह बवासीर, अपेंडिसाइटिस, बड़ी आंत एवं मलाशय के कैंसर से बचाता है और पेट साफ करने में काफी मददगार साबित होता है।

3. चोकर वाली रोटियां फाइबर से भरपूर होने की वजह से पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करती हैं और सुबह पेट भी अच्छी तरह से साफ होता है। यह कब्ज की समस्या में बेहद लाभकारी है, जो आंतों में जमा मल को भी निकालने में भी मददगार साबित होता है।

4. बढ़ता वजन अक्सर लोगों के लिए एक बड़ी समस्या साबित होता है और इसे कम करने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए तो चोकर वाला आटा एक प्राकृतिक उपाय है, जो आपको बढ़ते वजन पर नियंत्रण पाने में मदद करता है।

5. चोकर के साथ बनी रोटियां शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करती हैं और इसलिए मोटापे व दिल के मरीजों के लिए चोकर के साथ आटा खाना बहुत फायदेमंद हो सकता है।