लाइव टीवी

Health benefits of Raisins: कैंसर और एनीमिया जैसे रोगों का बचाव करता है ये ड्राई फ्रूट, जानिए इसके फायदे

Updated Jun 13, 2020 | 15:06 IST

Health benefits of Raisins: किशमिश ना केवल स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि इसमें कई प्रकार के प्रोटीन व विटामिन पाए जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

Loading ...
किशमिश के फायदे (Source: Pixabay)
मुख्य बातें
  • किशमिश कई अनगिनत प्रकार को पोषक तत्वों व मिनरल से भरा होता है
  • यह ना सिर्फ स्वादिष्ट में लाजवाब बल्कि स्वास्थ्य से भी जुड़े अनेकों फायदे हैं
  • यह एनीमिया से लेकर कैंसर तक को रोकने में मददगार होता है

किशमिश एक प्रकार का ड्राई फ्रूट है जिसे अधिकतर लोग खाना पसंद करते हैं। यह ना केवल स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि इसमें कई प्रकार के प्रोटीन व विटामिन पाए जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। नियमित तौर पर इसे अपने डाइट में शामिल करने से शरीर को उचित मात्रा में मिनरल्स, कैलोरी और शुगर मिलते हैं।

सूखा मेवा किशमिश लगभग हर किसी को पसंद होता है। रोजाना कम से कम एक मुठ्ठी किशमिश खानी चाहिए। खास कर महिलाओं को इसे जरूर खाना चाहिए। ये सेहत के लिए भी किसी दवा से कम नहीं। किशमिश के स्वास्थ्य से जुड़े कई फायदे हैं जानते हैं एक-एक करके इनके फायदों के बारे में-

  • किशमिश खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। किशमिश में फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है जिससे आंतों की समस्या सही हो जाती है।
  • किशमिश एनीमिया को रोकने में भी मददगार होता है। इसमें आयरन, कॉपर औऱ विटामिन पाया जाता है जो रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करता है।
  • किशमिश एसिडिटी को रोकने में भी मदद करता है। इससे शरीर को मिनरल, आयरन, कॉपर, मैग्नीशियम और पोटैशियम मिलता है।यह शरीर में पीएच स्केल को बैलेंस रखता है और पेट में एसिडिटी के लेवल को बैलेंस रखता है।
  • हृदय रोग का खतरा कम करता है
  • नियमित तौर पर किशमिश खाने से हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। जैसे कि ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है। यह लो सोडियम और पोटैशियम का अच्छा स्रोत माना जाता है।
  • किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इससे शरीर में कैंसर, ट्यूमर ग्रोथ का खतरा कम होता है। इसके अलावा एजिंग की समस्या को भी कम करता है। नियमित तौर पर किशमिश खाने से व्यक्ति लंबे समय तक जवां रह सकता है।
  • आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी किशमिश खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। आंखों में मौजूद सेल्स को रेडिकल डैमेज से बचाता है। आंखों से जुड़ी समस्याओं की खतरा भी इससे कम होता है।
  • स्किन हेल्थ के लिए भी किशमिश काफी सही माना जाता है। इससे त्वचा टाइट व जवां रहती है। इसमें विटामिन सी, सेलेनियम और जिंक पाया जाता है। किशमिश ब्लड शुगर को भी कम करता है।  

आपको बता दें कि अंगूर को सूखा कर बनाया जाता है किशमिश। 40 से 50 ग्राम किशमिश में इस प्रकार से पोषक तत्व पाए जाते हैं- कैलोरी- 129, प्रोटीन - 1.42 ग्राम, वसा - 0.11 ग्राम, कार्बोहाइड्रेट - 34.11 ग्राम, विटामिन सी - 1 एमजी, कैल्शियम - 27 एमजी, आयरन - 0.77 एमजी, सोडियम- 11 एमजी