लाइव टीवी

Sprout Moong Beans: स्प्राउट मूंग खाने के फायदे जान रह जाएंगे हैरान

Updated Jun 13, 2020 | 17:23 IST

Sprout Moong Beans: स्प्राउट किए हुए मूंग दाल खाने से पाचन शक्ति के साथ-साथ शरीर से जुड़ी कई अन्य बीमारियों में भी राहत मिलता है। जानिए इसके सेवन करने के फायदे-

Loading ...
मूंग स्प्राउट
मुख्य बातें
  • स्प्राउट मूंग खाने के हैं बड़े हैरान करने वाले फायदे
  • इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व व मिनरल्स पाए जाते हैं
  • इससे शरीर का पाचन तंत्र मजबूत होता है साथ ही स्किन हेल्थ के लिए भी सही रहता है

अंकुरित चना व दाल का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इनके अंकुरित होने की प्रक्रिया को ही स्प्राउटिंग कहते हैं। स्प्राउट का सेवन कई बीमारियों से भी निजात दिलाता है। शरीर के अंदरुनी व बाहरी दोनों तरह की समस्याओं के लिए एक बड़ा इलाज है स्प्राउट।

जब हम चना और दाल जैसे अनाज को पानी में भिगो कर रख देते हैं तो कुछ समय के बाद इसके दाने अपने आप फटने लगते हैं और बीच से एर अंकुरित हिस्सा निकलता है इसी प्रक्रिया को स्प्राउटिंग कहते हैं। स्प्राउट अनाज काफी हेल्दी होता है।

अनियमित लाइफस्टाइल और खानपान के कारण शरीर में कई सारी समस्याओं घर करने लगती हैं। इसका कारण है शरीर में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों की पूर्ति ना हो पाना। अगर आप प्रोटीन से भरपूर कोई प्रोडक्ट खाना चाहते हैं तो आपके मूंग दाल का सेवन बेस्ट साबित हो सकता है।

स्प्राउट मूंग दाल खाने के फायदे

मूंग दाल स्प्राउट फॉर्म में खाएं इससे आपके शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं। इसमें गुणों का भंडार होता है जैसे कि ये वजन कम करने में मददगार होता है, ब्लड शुगर को शरीर में मेंटेन रखता है। इतना ही नहीं कब्ज की समस्या व पाचन से जुड़ी समस्या से भी निजाता दिलाता है। अगर आप नियमित तौर पर एक बाउल स्प्राउट मूंग का सेवन करते हैं तो आपकी पाचन शक्ति काफी मजबूत हो जाती है। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।    

अंकुरित मूंग दाल खाने से शरीर में कुल 30 कैलोरी और 1 ग्राम फैट ही पहुंचता है इससे साफ है आपको मोटापेका खतरा नहीं रहता है। इसमें ग्लूकोज लेवल काफी कम मात्रा में होता है इसलिए यह डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद है। कैंसर जैसी घातक बीमारियों से भी लड़ने में ये मददगार होता है। इतना ही नहीं आपको होने वाली अन्य कई गंभीर बीमारियों के खतरे से लड़ने की शक्ति देता है, आपके शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है।

यह शरीर से टॉक्सिन्स को निकालने में मदद करता है। यह शरीर में आवश्‍यक तत्‍वों की कमी को पूरी करता है और शरीर को मजबूत बनाती है। इससे बेहतर शाकाहारी खाद्य सामग्री कोई नहीं होती है। यह बेहद आसानी से पचता है।