लाइव टीवी

Healthy Diet Tips: शाम 4 बजे के बाद नहीं खाने चाह‍िए फल, फायदे की जगह देंगे नुकसान, जानें फ्रूट डाइट के रूल्‍स

Updated Sep 07, 2021 | 21:24 IST

Right time to eat fruits : जिस प्रकार अधिकतम स्वास्थ्य लाभ के लिए भोजन करने का एक आदर्श समय होता है, उसी प्रकार यदि सही समय पर फल खाया जाए तो यह सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होता है।

Loading ...
why do not eat fruits after sunset
मुख्य बातें
  • सूर्यास्त के बाद फल का सेवन पाचनतंत्र में कर सकता है गड़बड़ी।
  • शुगर टाइप 2 के मरीज भूलकर भी ना करें रात में फलों का सेवन अन्यथा शुगर लेवल में हो सकती है तेजी से वृद्धि।
  • अन्य खाद्य पदार्थों के साथ ना करें फल का सेवन, यह शरीर में विषाक्त पदार्थों को देता है जन्म।

Fruit Diet Tips: फल ना केवल खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले पौष्टिक गुण शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। विटामिन और खनिज से भरपूर फल आपको फिट रखने के साथ गंभीर बीमारियों से निजात दिलाने और इनके संक्रमण से दूर रखने में भी कारगार होता है। इतना ही नहीं यह आपके वजन को कम कर बॉडी को एक अच्छी शेप देने में भी मदद करता है। लेकिन जिस प्रकार अधिकतम स्वास्थ्य लाभ के लिए भोजन करने का एक आदर्श समय होता है, उसी प्रकार यदि सही समय पर फल खाया जाए तो यह सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होता है।

दरअसल फलों में भरपूर मात्रा में फ्रक्टोज पाया जाता है, जो आसानी से फैट में परिवर्तित हो जाता है। यही वजह है कि शाम को सूर्यास्त के बाद फल खाने से पाचनतंत्र प्रभावित हो सकता है। ऐसे में यदि आप आयुर्वेद में विश्वास रखते हैं तो आपको फल का सेवन सूर्यास्त से पहले करना चाहिए। कोशिश करें कि फल का सेवन नियमित तौर पर सुबह खाली पेट करें।

सूर्यास्त से पहले फलों का सेवन क्यों करना चाहिए?

फलों को लेकर लाइफस्टाइल कोच ल्यूक कौटिन्हो ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट के जरिए ल्यूक ने बताया है कि आयुर्वेद के अनुसार शाम को फल खाने से पाचनतंत्र में गड़बड़ी हो सकती है और इससे रात की नींद भी बाधित हो सकती है। रात में फल का सेवन करने से आपके ब्लड शुगर लेवल और एनर्जी लेवल दोनों में वृद्धि हो सकती है। तथा सूर्यास्त के बाद मेटाबॉलिज्म धीरे काम करता है, जिससे कार्ब्स को पचाना मुश्किल हो जाता है। आपको बता दें अधिकतर फलो में भरपूर मात्रा में कार्ब्स पाया जाता है। इसलिए रात के समय फल का सेवन नहीं करना चाहिए

फल खाने का सही समय

ल्यूक के अनुसार फल खाने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट होता है। सुबह खाली पेट फल का सेवन करने से आप पूरे दिन ऊर्जावान रहते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यदि आप अपना वजन कम कर रहे हैं तो दिन में खाना खाने के 30 मिनट बाद फल का सेवन करें। तथा सुबह ब्रेकफास्ट में फल को शामिल करना आपके स्वास्थ के लिए अधिक फायदेमंद होता है। साधारण कार्ब्स का सेवन सुबह एक्सरसाइज करने के बाद करें। वहीं सूर्यास्त के बाद प्रोटीन, फैट और कार्ब्स से भरपूर खाद्य पदार्थ का सेवन ना करें।

फल का सेवन किसी अन्य खाद्य पदार्थ के साथ ना करें

विशेषज्ञों के अनुसार फल का सेवन किसी डेयरी खाद्य पदार्थ या सब्जी के साथ नहीं करना चाहिए। फल का सेवन किसी अन्य खाद्य पदार्थ के साथ करने से यह शरीर में विषाक्त पदार्थों को जन्म देता है। तथा शरीर में विषाक्त पदार्थ अन्य स्वास्थ संबंधी गंभीर बीमारियों को जन्म देते हैं।