लाइव टीवी

गर्मी में इन चीजों के सेवन से कभी नहीं लगेगी लू, डिहाइड्रेशन से भी मिलेगा छुटकारा 

Updated May 02, 2019 | 15:27 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

ये चिलचिलाती गर्मी केवल असहज महसूस और पसीने से तबातर ही नहीं करती बल्कि कई बार ये हीट स्ट्रोक का कारण भी बन जाती है। आपके किचन में बहुत सी ऐसी चीजें हैं जो आपको हीट स्ट्रोक से बचा सकती हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
home remedies

सूर्य कि किरणें अब एनर्जी को हरने लगी हैं, यही कारण है कि बाहर निकलते ही लो एनर्जी और वीकनेस फील होने लगी है। हीट स्ट्रोक एक्सट्रीम डीहाइड्रेशन और लंबे समय तक घर से बाहर रहने के कारण ही होता है। अगर आपको ऐसे लक्षण नजर आने लगे तो समझ लें कि ये हीट स्ट्रोक ने आपको अपना शिकार बना लिया है। 

हीट स्ट्रोक में अचानक से तेजी से सिर दर्द होना, चक्कर आना, मितली, लूज मोशन, अचानक दौरा पड़ना, देखने में परेशानी होना, बेहोशी छाना, शरीर में पसीना न आना, शरीर का बुखार की तरह तप जाना, ब्लड प्रेशर लो होना, हार्ट बीट तेज होना लेकिन नाड़ी धीमी हो जाना। इसके लिए गर्मी में आप अधिक से अधिक उन चीजों को लें जो आपको हीट स्ट्रोक से बचाएंगी। घर से निकलने से पहले या बाहर भी आप इन चीजों को लेते रहें।

मठ्ठा या छांछ
मठ्ठा यानी छांछ प्रोबॉयोटिक्स से भरा होता है। इसमें प्रोटीन और विटामिन भी होते हैं। ये आपकी बॉडी को हाइड्रेट भी रखता है। आप चाहें तो इसे दही से बना लें। एक कप दही में करीब दो ग्लास पानी मिला लें। इसमें काला नमक और जीरा मिला कर इसे पीएं।

मूंग दाल
पारंपरिक चाइनीज मेडिसिन के रूप में मूंग दाल हमेशा से प्रयोग होता रहा है। मूंग दाल को उबाल लें और इसे पतला ही रखें। ये हीट स्ट्रोक का सबसे बेहतर कारगर इलाज माना जाता है। ये तेजी से शरीर के टेंपरेचर को कूल डाउन करता है। एक कप मूंग दाल लेकर आप इसमें तीन से चार कप पानी और नमक डालें। बनने के बाद अगर ये गाढ़ा हो तो थोड़ा और पानी मिला कर दिन में दो बार पीएं।

प्याज का रस
प्याज का रस सबसे बेहतरीन होम रेमेडी है हीट स्ट्रोक से बचने का। आयुर्वेद में भी इसे गर्मी और लू से बचाने वाला माना गया है। जब भी आप घर से बाहर निकले उससे पहले आप प्याज का सेवन जरूर करें। साथ ही अपने जेब में सफेद प्याज भी रख लें। ये हीट को एब्जॉर्ब कर लेता है। इसके आलवा आप इसका रस शहद के साथ पीएं। ये स्ट्रोक को हर लेगा।

इमली का पानी
इमली का पानी विटामिन, मिनिरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरा होता है। ये शरीर को कई एसेंशियल न्यूट्रीएंट्स देने के साथ डीहाइड्रेशन से बचाने का भी काम करता है। इमली को पानी में भिगो कर उबाल लें और छान कर इसमें चीनी या शहद मिला कर इसे पीएं। ये तेजी से शरीर को कूल डाउन करता है।

आम का पन्ना
कच्चे आम को उबाल कर काला नमक, चीनी और जीरे को डाल कर बनाया गया पन्ना हीट स्ट्रोक से बचने का सबसे बेहतर उपाय है। ये बार बार लगने वाली प्यास को खत्म कर शरीर को हाइड्रेट करता है।

तो याद रखें हीट स्ट्रोक से बचने के लिए घर से खा कर निकलें और पानी की कमी शरीर में न होने दें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Bollywood News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का बॉलीवुड सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।