लाइव टीवी

Kokum For Weight Loss: वजन कम करने के लिए बेस्ट कोकम, रोजाना ऐसे खाएं तो कम होगा बेली फैट

Updated Jun 07, 2020 | 20:11 IST

Kokum Benefits: कोकम को औषधीय फल माना जाता है। इसका इस्तेमाल करी, अचार और जूस बनाने के लिए किया जाता है। यह स्वाद में बिल्कुल इमली या फिर नींबू की तरह खट्टा होता है।

Loading ...
वजन कम करने के लिए बेस्ट कोकम
मुख्य बातें
  • कोकम को औषधीय फल माना जाता है।
  • कोकम से कम होता है शरीर का वजन
  • इस तरह अपने डायट में शामिल करें कोकम

भारत में अलग-अलग क्षेत्रों में ऐसे कई फल पाए जाते हैं, जिसके बारे में बहुत लोग नहीं जानते हैं। ऐसा ही एक अनजाना फल है 'कोकम'। इसके अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल किया जाता है। खास बात है कि यह एक औषधीय फल है और इसका पेड़ एक सदाबहार पेड़ है। यह फल दिखने में बिल्कुल सेब जैसा होता है,जब यह कच्चा होता है तो फल का रंग हरा होता है और पकने पर लाल या गहरे बैंगनी रंग में बदल जाता है। वहीं इसका वैज्ञानिक नाम गार्सिनिया इंडिका (garcinia indica) है। एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी ओबेसिटी से लेकर एंटी-कैंसर तक, इस फल में कई स्वास्थ्य लाभ छिपे हैं। 

कोकम से कम होता है शरीर का वजन, जानिए कैसे

  • कोकम वजन कम करने में काफी मदद कर सकता है। ऐसे में अगर आप वजन कम करना चाहते हैं कोकम फायदेमंद साबित हो सकता है।
  • पेट फूलना, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्या को दूर कर पाचन को सुधारता है कोकम। हम सभी जानते हैं कि वजन कम करने के लिए अच्छा पाचन तंत्र का होना बहुत आवश्यक है।
  • कोकम में हाइड्रॉक्सिल एसिड भरपूर होता है, ऐसे में यह क्रेविंग को कम करता है अधिक खाने से रोकता है।
  • एक अध्ययन के मुताबिक कोकम में मौजूद हाइड्रॉक्सिल एसिड न केवल वजन घटाने में मदद करता है बल्कि इससे चर्बी भी कम कर सकते हैं।
  • कोकम में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। शरीर में सूजन मोटापे से ग्रस्त लोगों को ट्रिगर कर सकती है। गार्सीनोल तत्व कोकम को इससे लड़ने की शक्ति प्रदान करता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • कोकम भोजन में वसा में रूपांतरण को कम करने में मदद करता है। यह फैटी एसिड के संश्लेषण को काफी हद तक रोकने में मदद करता है और इस प्रकार शरीर में वसा के निर्माण को रोकता है। बता दें कि यह फल शरीर में अधिकांश कैलोरी को ग्लाइकोजन में परिवर्तित करने की प्रवृत्ति होती है और इस कारण वजन नहीं बढ़ता है।
  • कोकम विटामिन सी से भरपूर है जो फ्री रेडिकल की समस्या को रोकता है। कई बार फ्री रेडिकल शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव का कारण बन सकते हैं, जो आगे चलकर मोटापा और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी को पैदा कर सकते हैं।  

ऐसे करें सेवन
कोकम एक पॉपुलर दक्षिण-भारतीय भोजन है, जो रस और पाउडर के रूप में भी उपलब्ध है। पूरे कोकम का सेवन करने के लिए, इसे रात भर पानी में भिगोएं और रस निकालें। आप इसे कुछ दिनों के लिए फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं। आप अपने करी और दाल में कोकम भी मिला सकते हैं। मार्केट में उपलब्ध पाउडर का रस बनाने के लिए पानी के साथ मिलाकर सेवन कर सकते हैं।