लाइव टीवी

Monsoon में ये 3 चीजें होनी चाहिए आपकी डायट का जरूरी हिस्सा, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ मिलेंगे कई फायदे

Updated Jul 01, 2020 | 18:49 IST

Monsoon diet: भारतीय रसोईघरों में इस्तेमाल होने वाले ऐसे कई मसाले हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। वहीं मानसून के दौरान होने वाली बीमारियों से बचने के लिए इम्यूनिटी को हेल्दी बनाए रखना आवश्यक हैं।

Loading ...
मानसून में ये 3 चीजें होनी चाहिए आपकी डायट का जरूरी हिस्सा
मुख्य बातें
  • देश के ज्यादातर राज्यों में मानसून दस्त दे चुका है।
  • मानसून के साथ कई बीमारियां भी भी दस्तक देने लगती हैं।
  • इन बीमारियों से बचने के लिए बेहतर इन 3 चीजों को आहार में शामिल करें।

देश के ज्यादातर राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका है। मानसून के आने से लोग काफी खुश हैं लेकिन स्वास्थ्य को लेकर चिंतित भी हैं। क्योंकि इस मौसम के साथ ही मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, पीलिया जैसी कई बीमारियां भी दस्तक देने लगती हैं। ऐसे में मानसून में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचने के लिए जरूरी है कि आप अपने डायट में बदलाव करें। इसके साथ ही एक मजबूत इम्यूनिटी सिस्टम की भी जरूरत होती है। क्योंकि यह कई बीमारियों से लड़ने काम करता है और आपको फिट रखता है। अगर आप चाहे तो हेल्दी डायट के जरिए आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं।

वहीं आज कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताएंगे जिसे डायट में शामिल करने से इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं और यह मानसून के दिनों आपके आहार का एक हिस्सा भी होना चाहिए। विशेषज्ञों के मुताबिक अगर आप पहले से ही एक निश्चित डायट को फॉलो कर रहे हैं, तो ऐसे आहार का सेवन करें जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाए रखने में मदद करते हैं और यह मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता हो। 

आहार में इन तीन चीजों को करें शामिल

अदरक- बारिश के मौसम में गर्म चाय का आनंद कौन नहीं उठाना चाहता है। अदरक वाली चाय भारत के लोगों को खूब पसंद है। ऐसे में एक कप गर्म पानी में कुछ ताजे अदरक को पीसकर एक नींबू निचोड़ लें। अब इसे अच्छी तरह छान लें और उसमें एक चम्मच शहद मिला लें। अदरक की चाय रोजाना पिएं। इससे आपका इम्यूनिटी मजबूत होगा। अदरक में एंटी बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता हैं। डायट में अदरक को शामिल करने से खराब पेट को ठीक कर सकते हैं और मितली जैसी समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं।

हल्दी- हल्दी एक ऐसा मसाला है जो इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए काफी समय से इस्तेमाल किया जाता है। आर्युर्वेद के दिनों से हल्दी का उपयोग किया जाता रहा है। खास बात है कि यह मसाला औषधीय गुणों से भरपूर है। इसके अलावा यह नैचुरल एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक एजेंट भी है। मानसून में होने वाली सर्दी और जुकाम से बचने के लिए हल्दी वाला दूध का सेवन करें। इसके साथ ही हल्दी शुगर लेव को कंट्रोल करने में मदद करता है। मानसून से संबंधित बीमारियों से खुद को बचाने के लिए रोजाना एक ग्लास दूध में आधा चम्मच हल्दी और एक चम्मच शहद मिलाकर पी सकते हैं।

लहसुन- लहसुन में एंटीऑक्सिडेंट के गुण पाए जाते हैं। इसे डायट में शामिल कर आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा लहसुन पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाए रखने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। आप इसे अपनी डायट में किसी भी रूप में शामिल कर सकते हैं। लहसुन का आनंद लेने के लिए बेस्ट और हेल्दी तरीकों में से एक है लहसुन रसम। इसे ब्लेंड कर के उसमें काली मिर्च के पाउडर मिलाएं और अब इसे सूप की तरह पिएं। सुबह सुबह कच्चे लहसुन का सेवन आप पानी के साथ भी कर सकते हैं।