लाइव टीवी

Morning Exercise: इन तीन एक्सरसाइज से करें दिन की शुरुआत, बॉडी हमेशा रहेगी फिट और स्ट्रांग

Updated May 17, 2020 | 16:23 IST

Morning Exercises For Energy: सुबह- सुबह उठकर वर्कआउट करना मुश्किल काम लगता है, तो सिर्फ इन तीन एक्सरसाइज के जरिए खुद को फिट रख सकते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Morning Exercises for Energy
मुख्य बातें
  • सुबह उठकर वर्कआउट करना एक मुश्किल टास्क है।
  • फिट और हेल्दी रहने के लिए एक्सरसाइज बेहद जरूरी है।
  • इन तीन एक्सरसाइज के जरिए करें दिन की शरुआत

लोगों के लिए काफी मुश्किल होता है सुबह-सुबह उठकर वर्कआउट करना। लेकिन हेल्दी और फिट रहने के लिए एक्सरसाइज बेहद जरूरी है। लॉकडाउन में लोगों के पास इंडोर वर्कआउट एक बेहतर ऑप्शन है। इस स्थिति में वह कुछ एक्सरसाइज के जरिए न सिर्फ खुद को फिट रख सकते हैं बल्कि पूरे दिन एनर्जेटिक भी रहेंगे। लोगों के मुताबिक लॉकडाउन की वजह से लाइफ काफी स्लो हो गई है, ऐसे में शारीरिक के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक्सरसाइज बेहद जरूरी है।

कई ऐसे लोग हैं, जो जिम में घंटों पसीना बहाते हैं, ताकी फिट रह सकें, लेकिन अगर आप चाहे तो घर में कुछ एक्सरसाइज को शामिल कर फिट रह सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले सुबह उठकर एक ग्लास गुनगुना पानी पिएं और फिर एक्सरसाइज शुरू करें। ध्यान रहें सुबह गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे कब्ज और जोड़ों के दर्द जैसी समस्या से भी राहत मिलती है। वहीं आइए जानते हैं रोजाना किन तीन एक्सरसाइज को शामिल कर आप फिट रह सकते हैं।

इन तीन एक्सरसाइज के जरिए करें दिन की शरुआत

स्ट्रेचिंग- शरीर का पोस्चर बेहतर हो और लचीला बनाने के लिए स्ट्रेचिंग बहुत जरूरी है। इससे आप पूरे दिन तरोताजा रहेंगे और शरीर मजबूत होता है। इसके अलावा बॉडी रिलैक्स होती है।

ऐसे करें

  • सबसे पहले अपने दोनों पैरों के बीच थोड़ा अंतर रखते हुए एकदम खीधे खड़े हो जाएं
  • इसके बाद अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं और अपने एड़ियां भी उठाएं।
  • अब 10 सेकेंड तक इसे होल्ड रखें, फिर वापस धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में वापस आएं।
  • फिर अपने हाथों को बाएं-दाएं फैलाएं और विपरीत दिशा में ले जाते हुए कमर को स्ट्रेच करें।
  • इसके बाद अपने हाथों को दोबारा उठाकर पैर की उंगलियों की तरफ झुकाते हुए उन्हें छुएं।
  • इस प्रक्रिया को चाहे तो दो बार कर सकते हैं, इससे शरीर की स्ट्रेचिंग हो जाएगी।

पावर पुशअप्स- शरीर की स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए पुश-अप्स से बेहतर कुछ नहीं है। पुश-अप्स कर आप अपने शरीर की ताकत को बढ़ा सकते हैं। रोजाना पुश-अप्स करने से शरीर में लचीलापन भी आता है।

ऐसे करें

  • सबसे पहले मैट बिछाएं और पेट के बल जमीन पर लेट जाएं और अपनी हथेलियों को जमीन पर ही रखें।
  • अब अपनी हथेलियों को सीने के सामने लाएं और हाथों के बल से पूरे शरीर को उठाएं।
  • इसके बाद अपने पूरे शरीर को हवा में कीजिए।
  • शरीर को नीचे ले जाते वक्‍त सांसों को बाहर छोड़ें और शरीर को ऊपर उठाते वक्‍त सांसों को अंदर की तरफ कीजिए।
  • अब इस प्रक्रिया को दोहराएं।
  • आप 10-10 के तीन सेट से इसकी शुरूआत कर सकते हैं।

स्क्वाट- इस एक्सरसाइज के जरिए आप अपनी लोअर बैक को टोन कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो स्क्वाट एक बेहतर एक्सरसाइज है। इसे आप कहीं भी आसानी से कर सकते हैं।

ऐसे करें

  • सबसे पहले दोनों हाथों को अपने सामने खोलते हुए सीधे खड़े हो जाएं।
  • अब अपने घुटनों को मोड़ें, ठीक उसी तरह जैसे आप कुर्सी पर बैठ रहे हो।
  • इस दौरान आपके पैरों में एक समान अंतर होना चाहिए।
  • इसके बाद तब तक नीचे झुकें जब तक आपकी जांघें जमीन के समांतर न हों।
  • अब वापस अपने सामान्य स्थिति में आ जाएं
  • इस प्रक्रिया को दोहराएं, अगर आप चाहे तो शुरुआत में इसके 10 के तीन सेट कर सकते हैं।