लाइव टीवी

नाभि खिसकने पर करें ये घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत

Updated Jul 18, 2019 | 16:16 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

वास्तव में नाभि का खिसकना बहुत ही आम समस्या है। जब व्यक्ति बिल्कुल ध्यान नहीं देता तो उसे इस तरह की समस्या हो जाती है। पेट की नाभि अचानक झुकने और कब्ज होने के कारण भी खिसक जाती है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspGetty Images
Navel displacement

आमतौर पर नाभि हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे शरीर का केंद्रबिंदु माना जााता है। अक्सर झटके से उठने या फिर कोई भारी सामान उठाने के कारण नाभि अपनी जगह छोड़कर थोड़ी खिसक जाती है। इसके कारण व्यक्ति को तेज दर्द के साथ अन्य कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

वास्तव में नाभि का खिसकना बहुत ही आम समस्या है। जब व्यक्ति बिल्कुल ध्यान नहीं देता तो उसे इस तरह की समस्या हो जाती है। पेट की नाभि अचानक झुकने और कब्ज होने के कारण भी खिसक जाती है। नाभि खिसकने के कारण मासिक धर्म के दौरान महिलाओं के पेट में तेज दर्द भी होता है। आइए जानते हैं नाभि खिसकने पर क्या घरेलू उपचार करना चाहिए।

नाभि खिसकने पर करें ये घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत

योग है लाभकारी
नाभि खिसकने पर व्यक्ति को नौकासन, पवनमुक्तासन और हलासन करना चाहिए। ये ऐसे आसन हैं जो इस समस्या को दूर करने में काफी मददगार साबित होते हैंय़ अगर आपको आए दिन ऐसी समस्या होती है तो आपको नियमित रुप से ये आसन करने चाहिए।

मसाज कराएं
नाभि खिसकने पर मसाज कराने से भी दर्द से काफी राहत मिल जाती है। लेकिन यह मसाज सामान्य मसाज की तरह नहीं होता है बल्कि इसे किसी विशेषज्ञ से करवाना पड़ता है। जब आपको इस तरह की समस्या हो तो उस दौरान भारी चीजें उठाने से परहेज करें अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

सरसों का तेल
नाभि खिसकने पर इसे वापस अपनी जगह लाने में सरसों का तेल काफी मददगार होता है। इसके अलावा यह दर्द को भी दूर कर देता है। जब आपकी नाभि खिसक जाए तो तीन से चार दिन नियमित रुप से खाली पेट सरसों के तेल की कुछ बूंदे नाभि में डालें। आपको जल्द ही फर्क दिखायी देगा और धीरे धीरे नाभि अपनी जगह पर आना शुरू हो जाएगी।

चाय पत्ती है फायदेमंद
नाभि खिसकने के बाद कुछ लोगों को तेज दस्त होने लगता है। ऐसी स्थिति में एक गिलास पानी में एक चम्मच चायपत्ती मिलाकर उबाल लें और छानकर गुनगुना चाय पीएं। इससे दर्द तो कम होगा ही साथ में नाभि अपनी जगह पर आ जाएगी।

आंवला और गिलोय से करें उपचार
नाभि खिसकने पर एक चम्मच आंवला पाउडर में नींबू का रस मिलकर नाभि के चारों ओर इस पेस्ट को लगाएं और कुछ देर तक लेटे रहें। दिन में दो बार नाभि पर आंवले का पेस्ट लगाने से नाभि अपनी जगह पर आ जाती है। इसके अलावा नाभि खिसकने पर दर्द से राहत पाने के लिए गिलोय भी काफी लाभकारी साबित होता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।