लाइव टीवी

फीमेल अटेंशन के लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने घटाया 20 किलो वजन, बनना चाहते हैं टाइगर श्रॉफ

Updated Mar 03, 2019 | 03:01 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रतीक कुकरेजा ने 6 महीने में अपना 20 केजी वेट कम कर लिया। इसे कम करने के लिए हालांकि उन्होंने कम मशक्कत नहीं की। लेकिन वह अपने गोल को आखिरकार पा ही लिए। आइए जानें उनका ये राज।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Prateek Kukreja

नई दिल्ली. 29 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रतीक कुकरेजा को अपने बढ़े हुए वेट के कारण  एक नहीं कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। दरअसल कभी 97 किलो के प्रतीक खाने के बेहद शौकीन रहे हैं। फिटिंग के कपड़ें ढूंढने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। खास कर वह हमेशा हल्के रंग के कपड़ों से परहेज करते थे ताकि उनका कर्व्स लोगों को नजर न आए। 

रोज के काम भी अब उनके इससे इफेक्टेड होने लगे थे। 29 साल की उम्र में 97 केजी वेट उनके फूडी हैबिट का ही नतीजा रहा था। वह जानते थे कि जब तक वह अपने हेल्थ पर ध्यान नहीं देंगे तो उनके आने वाले दिन और कठिनाई भरे होते जाएंगे। प्रतीक बताते हैं कि वह टाइगर श्रॉफ की तरह अपने आप को बनाना चाहते हैं। 

प्रतीक इसके लिए अपने फिटनेस प्रोग्राम को एंज्वाय कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। इतना ही नहीं वह यह भी कहते हैं कि इसके लिए वह अपने स्वादिष्ट खाने से खुद को लंबे समय तक दूर भी नहीं रखना चाहते। वह बताते हैं कि अपने वेट को कम करने के लिए वह खाने में बहुत कम कैलोरी ले रहे हैं।

वेट लॉस का टर्निंग प्वाइंट
रोजमर्रा की परेशानियां तो प्रतीक को परेशान कर ही रहे थे। वहीं, एक और परेशानी उनके लिए और थी वह यह कि उनके मोटापे के कारण उनका अट्रेक्शन भी कम हो गया था। यही कारण था कि लड़कियां भी उनपर ध्यान नहीं देती थीं। अनहेल्दी लाइफस्टाइल और दिनोदिन बढ़ती परेशानी ने उन्हें अपने वेट लॉस करने के लिए प्रेरित किया। यही उनके वेट लॉस का टर्निंग प्वाइंट था।

Read: रिसर्च से हुआ खुलासा, बिना जिम जाए सिर्फ 2 मिनट में ऐसे घटाएं वजन

ऐसा था वेट लॉस डाइट प्रोग्राम
ब्रेकफास्ट :
हाई कैलोरी डाइट से भरा होता है। प्रतीक बताते हैं कि उनके ब्रेकफास्ट में कुछ अंश मीठा भी रहता है। 
लंच : एक ब्राउन ब्रेड या चपाती, थोड़ा सा चावल, एक कटोरी दही और वेजिटेबल करी।
डिनर :  एक चपाती और अंडे या चिकन जैसे प्रोटीन युक्त भोजन का एक हिस्सा
प्रतीक बताते हैं कि वह हर चीज खाते हैं और कुछ भी खाते हैं।  बस कोशिश करते हैं कि उनके खाने में प्रोटीन का हिस्सा ज्यादा हो। यही कारण है कि वह अपने डाइट में चिकन रैप और या चिकन बर्गर शामिल करते हैं।

Also read: किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं गुग्गुल, आयुर्वेद में कहलाता है अमृत

लो-कैलोरी रेसिपीज जो उन्हें काफी पसंद है  
उन्हें मूसली और दही खाना बहुत पसंद है,क्योंकि वो उनकी स्वीट कर्विंग को बनाए रखते हैं। उन्हें बहुत कम तेल में बने चिकन-ब्रेस्ट फ्राई पसंद है। यह सब कुछ वह अपने वेट लॉस प्रोग्राम के दौरान खाते रहे हैं।

एक्सरसाइज रुटीन, फिटनेस सीक्रेट  
प्रतीक सुबह लगभग 30 मिनट तक कार्डियो एक्सरसाइज रोज करते हैं। इसमें तेज चलना और जॉगिंग शामिल है। शाम के समय वह वेट ट्रेनिंग और फंक्शनल ट्रेनिंग के लिए वक्त निकालते हैं। 

प्रतीक बताते है कि उन्हें ये महसूस हुआ कि कार्डियो करने से कैलोरी बर्न होती है। लेकिन वेट ट्रेनिंग फैट को बर्न करती है। हालांकि वेट लॉस आपके मेटाबॉलिक रेट पर भी निर्भर करता है। 

(डिस्क्लेमर:  किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।