लाइव टीवी

सोनाक्षी सिन्हा ने ऐसे घटाया था 30 किलो वजन, फॉलो किया था ये खास डाइट प्लान

Updated Jun 03, 2019 | 00:50 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सोनाक्षी सिन्हा को वजन घटाने के लिए सलमान खान ने कहा था। सोनाक्षी सिन्हा जंक फूड की शौकीन थी। इसी कारण उनका वजन 90 किलो तक हो गया था। जानिए सोनाक्षी सिन्हा का खास डाइट प्लान...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Sonakshi Sinha

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने दो जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में आई फिल्म दबंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने से पहले सोनाक्षी सिन्हा का वजन 90 किलो से ज्यादा था। सोनाक्षी ने इस दौरान 30 किलो तक वजन कम किया था। 

सोनाक्षी सिन्हा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सलमान खान के कहने के बाद उन्होंने अपने वेट लॉस पर ध्यान दिया था। सोनाक्षी ने इसके लिए शाहिद कपूर के पर्सनल ट्रेनर की मदद भी ली थी। सोनाक्षी ने इसके अलावा हाई प्रोटीन और लो कार्ब वाली डाइट ली थी। 

सोनाक्षी ने वेट लॉस के लिए  हैडस्टेंड रोइंग, पिलाटे, स्किपिंग और बेटल रोप्स का सहारा लिया। इसके अलावा वह स्विमिंग और हॉट योगा भी करती थीं। वहीं, खुद को हाइड्रेट रखने के लिए वह ज्यादा से ज्यादा पानी पिया करती थीं। 

हर दो घंटे में खाती थीं थोड़ा-थोड़ा
सोनाक्षी सिन्हा अपना मेटाबॉलिज्म बढाने के लिए हर दो घंटे के अंदर थोड़ा-थोड़ा खाती थीं। हालांकि, सोनाक्षी हमेशा से फूडी रही हैं। सोनाक्षी को खासकर जंक फूड काफी पसंद थे। यही वजह था कि उनका वेट बढ़ गया था। 

सोनाक्षी ब्रेकफास्ट में रोजाना ओट्स और अंडे खाती हैं। इसके बाद लंच में दाल और सब्जी होती थी। इसके अलावा वह चिकन और फिश भी खाती थीं। वहीं, सोनाक्षी डिनर में लो कार्ब डाइट लेती थी। वहीं, उन्होंने देर रात डिनर करने के बजाए पहले डिनर करना शुरू किया। 

कभी-कभी खाती हैं बाहर का खाना
सोनाक्षी सिन्हा कभी-कभी बाहर का खाना खाती है। सोनाक्षी के मुताबिक अगर आप कुछ हफ्तों से हेल्दी खाना खा रहे हैं तो आप बीच में बाहर का खाना खा सकते हैं। हालांकि, ये हर दूसरे दिन नहीं होना चाहिए 

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में कलंक फिल्म में नजर आई थीं। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। अब सोनाक्षी फिल्म मिशन मंगल, दबंग 3 और भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आएंगी। 

Entertainment News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का एंटरटेनमेंट सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।