लाइव टीवी

Health Tips: बदलते मौसम में फिट रहने के लिए आजमाएं ये जरूरी टिप्स, बीमारी से रहेंगे कोसों दूर

Updated Apr 06, 2023 | 13:49 IST

Stay fit and healthy: मौसम बदलने के साथ ही हमारे शरीर का इम्यूनिटी लेवल कम होने लगता है, इसकी वजह से कोई भी बीमारी हमारे शरीर पर आसानी से अपना कब्जा जमाने में सफल हो जाती है। इसलिए कुछ बातों क ध्यान जरूर देना चाहिए।

Loading ...
Stay fit and healthy in any season
मुख्य बातें
  • फिटनेस मेंटेन रखने के लिए पानी का पर्याप्त मात्रा में सेवन करना चाहिए
  • रोजाना योगा और मेडिटेशन करने से कोसों दूर भागती हैं बीमारियां
  • मौसमी सब्जियों और फलों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें

Stay fit and healthy: मौसम का बदलाव हमेशा फ्लू और कई बीमारियों को अपने साथ लेकर आता है। मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही हमारे शरीर में भी कुछ बदलाव आते हैं, जिसकी वजह से हमारी बॉडी के होर्मोन्स प्रभावित होते हैं, जिसके चलते हमारे शरीर का इम्यूनिटी लेवल कम होने लगता है। इसकी वजह से खांसी, सर्दी, गले में खराश और बदन दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

पानी को बनाएं अपनी ताकत
 
मौसम चाहे कोई भी हो पानी पीना हमारे शरीर के लिए सबसे अधिक फायदेमंद होता है। इसलिए कॉफी चाय या ठंडी चीजों को छोड़ करके कोशिश करना चाहिए कि हमारी बॉडी अधिक से अधिक जल का ग्रहण करें। पानी हमारे पूरी बॉडी को हाइड्रेट तो करता ही है इसके साथ ही जमा हुए सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल सकता है। 

Also Read- 30 से 40 की उम्र में भी आपके चेहरे से नहीं हटेगी किसी की नजर, अगर अपनाएंगे ये स्किन केयर रूटीन

बढ़ाएं इम्यूनिटी लेवल

कई रिसर्च में बताया गया है कि यदि किसी व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। तो उसपर कोई भी बीमारी हावी नहीं हो पाती है। इसलिए हमेशा अपने इम्यूनिटी लेवल को बढ़ावा देने की कोशिश करना चाहिए। इसके लिए नेचुरल तरीका सबसे अच्छा उपाय होता है, जिसमें रोजाना नियमित तौर पर सब्जियां, फल जरूर खाएं। 

मौसम के हिसाब से बदलें आहार चार्ट

यदि मौसम के अनुसार खाद्य पदार्थ लिया जाए तो इसका डबल फायदा मिलता है। इसका कारण है कि मौसमी सब्जियों में अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं। सर्दियों के मौसम में गर्म करने वाले फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए, जिसमें गाजर, प्याज, लहसुन, शकरकंद, के अलावा काली मिर्च, सरसों के बीच जैसे मसालों को भी अपने डाइट में शामिल  करना चाहिए।

Also Read- चेहरे को चमकाने के लिए इस तरह लगाएं मसूर दाल, ब्लैकहेड्स से भी मिलेगा छुटकारा

आराम भी है जरूरी

सेहतमंद रहने के लिए रात में कम से कम 8 घंटे सोना चाहिए। बॉडी के इम्यून सिस्टम को रिचार्ज करने के लिए 7 से 8 घंटे का आराम देना आवश्यक होता है। ऐसा करने से हमारे इम्यूनिटी पॉवर को बढ़ावा मिलता है। इसके अलावा किसी भी मौसम में व्यायाम करना आपको मजबूत बनाने के लिए सबसे अच्छा और कारगर उपाय होता है। इसलिए रोजाना कोई भी आसन या एक्सरसाइज को करने की आदत डालनी चाहिए। ‌

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)