लाइव टीवी

Sweet Potato: स्वाद में मीठा पर डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान, जानिए शकरकंद के अनोखे फायदों के बारे में

Updated May 16, 2020 | 14:21 IST

Sweet Potato: शकरकंद में कई अलग-अलग प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जानिए शकरकंद खाने के फायदे व नुकसान क्या हैं-

Loading ...
शकरकंद के फायदे और नुकसान
मुख्य बातें
  • शकरकंद को स्वीट पोटैटो के नाम से भी जाना जाता है
  • यह कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरा होता है जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है
  • शकरकंद में भरपूर मात्रा में फाइबर और स्टार्च पाया जाता है

शकरकंद का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। अधिकतर लोगों को ये काफी पसंद आता है। इसे स्वीट पोटैटो के नाम से भी जाना जाता है। कई लोग इसे कच्चा खाते हैं तो कई लोग इसे पकाकर या फिर उबाल कर भी खाते हैं। हर तरह से ये बेहद स्वादिष्ट लगता है। आपको बता दें कि केवल स्वाद में ही नहीं इसके स्वास्थ्य के लिए कमाल का फायदेमंद होता है। यह लाल रंग का मोटा और लंबा एर गूदेदार फल होता है। ये कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरा होता है जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आज हम शकरकंद के फायदे और नुकसान के बारे में जानेंगे-

शकरकंद के फायदे

  • शकरकंद स्वाद में बेहद मीठा होता है लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि शकरकंद डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। जबकि कहा जाता है कि डायबिटीज के मरीजों को मीठी चीजों से दूरी बना कर रखनी चाहिए लेकिन शकरकंद उनमें से नहीं है। यह शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को संतुलित रखता है। 
  • शकरकंद में विटामिन सी, फास्फोरस और आयरन भरपूर मात्रा में होता है जो शरी की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और इसे मजबूत करता है। 
  • अगर आपके फेफड़े में कफ जमा हुआ है तो शकरकंद इसमें आपको काफी राहत दिला सकता है। फेफड़े में जमा कफ निकालने में शकरकंद लाभयादक होता है।
  • शकरकंद में भरपूर मात्रा में फाइबर और स्टार्च पाया जाता है जो पेट में भोजन को पचाने में काफी मदद करता है। इसे खाने से हर प्रकार के भोजन आसानी से पच जाते हैं।
  • यह अस्थमा के मरीजों के लिए रामबाण की तरह है। अस्थमा के मरीजों को आम तौर पर कफ की जटिल समस्या होती है। और कफ के इलाज के लिए आपको ऊपर बताया ही गया है शकरकंद किस तरह मददगार होता है।
  • शकरकंद में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक नामक पदार्थ पाए जाते हैं जो कैंसर जैसी घातक व जानलेवा बीमारी से लड़ने में मदद करता है और इस बीमारी के कतरे को भी कम करता है।
  • शरीर में अगर पानी की कमी हो रही है तो आपको अपने डायट में शकरकंद को शामिल करना चाहिए। शकरकंद शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।
  • अगर आपका वजन कम है और आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आपको शकरकंद जरूर खाना चाहिए। अंदर से मजबूत रखने के साथ-साथ यह आपके शरीर का वजन बढ़ाएगा। 

शकरकंद के नुकसान

  • केवल फायदे ही नहीं शकरकंद के कई नुकसान भी हैं। इसका ज्यादा सेवन करने से किडनी में स्टोन का खतरा भी बढ़ जाता है। अगर आपकों पहले से किडनी की बीमारी है तो आपको शकरकंद खाने से परहेज करना चाहिए।
  • पेट दर्द की शिकायत बनी रहती है तो आपको शकरकंद नहीं खाना चाहिए।
  • अगर आपको मैनीटोल पदार्थ से एलर्जी होती है तो आपको शकरकंद नहीं खाना चाहिए।