लाइव टीवी

Remedies for Bloating: पेट फूलने की समस्या से हैं परेशान, तो ये उपाय आएंगे आपके काम, ऐसे करें इस्तेमाल

Updated Jul 05, 2022 | 19:29 IST

Remedies for Bloating: पेट फूलने की समस्या वैसे तो एक आम समस्या होती है, जो गलत खाने-पीने की वजह से हो सकती है। इस समस्या को दूर करने के लिए डाइटर में सुधार किया जा सकता है, साथ ही जीरा, अजवाइन, सौंफ, अदरक और अजमोद का सेवन भी किया जा सकता है।

Loading ...
Remedies for Bloating
मुख्य बातें
  • पेट फूलने की समस्या में खाएं रसदार फल
  • फाइबर युक्त आहार भी रहेगा फायदेमंद
  • हर्ब्स भी दूर करेंगे ब्लोटिंग की समस्या

Remedies for Stomach Bloating: अक्सर खाने में कुछ गलत खा लेने से पेट के फूलने और गैस की समस्या हो जाती है। इस समस्या के चलते एसिडिटी और अपच की समस्या भी हो जाती है। इसके अलावा पेट फूलने की समस्या में पेटभरके खाना भी नहीं खाया जाता है। इस समस्या को मेडिकल की भाषा में ब्लोटिंग कहते हैं। हालांकिय ये समस्या इतनी गंभीर नहीं होती, लेकिन लंबे समय तक पेट भरके पर्याप्त मात्रा में खाना न खाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। जो समस्या का कारण बन सकता है। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे चीजों के बारे में, जिनके सेवन से ब्लोटिंग की समस्या से बचा सकता है। 

पेट फूलने की समस्या से राहत दिलाएंगे ये उपाय

Also Read: घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए कैस्टर ऑयल से करें मसाज, तुरंत मिलेगा आराम

पानी से भरपूर फल और सब्जियां

हेल्थ एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि पेट फूलने की समस्या से राहत पाने के लिए पानी से भरपूर सब्जी और फलों का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप पत्तेदार साग, खीरा, खरबूजे, तरबूज, संतरा, मौसमी और जामुन आदि का खूब सेवन कर सकते हैं। 

प्रोबायोटिक वाली चीजों का सेवन

जिन लोगों को ब्लोटिंग की समस्या होती है, वो किमची, सौकरकूट, दही, केफिर और कोम्बुचा जैसी प्रोबायोटिक चीजों का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि ऐसे खाद्य पदार्थ खराब बैक्टीरिया को खत्म करते हैं, जो पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में कारगर होते हैं। 

Also Read: साइड की चर्बी को कम करने के लिए रोज करें ये एक्सरसाइज, हफ्तेभर में दिखेगा असर

हर्ब्स भी हैं असरदार

पेट फूलने की समस्या से राहत पाने के लिए कुछ जड़ी बूटियां भी इस्तेमाल की जा सकती है, जो इस समस्या में बहुत असरदरा होती है। इसके लिए जीरा, अजवाइन, सौंफ, अदरक और अजमोद का सेवन किया जा सकता है। इन सभी हर्ब्स को पीसकर गर्म पानी के साथ पीने से गैस की समस्या बहुत जल्दी दूर होती है। 

कब्ज भी हो सकता है जिम्मेदार

यदि आपको लंबे समय तक पेट फूलने की समस्या रहती है, तो इसका जिम्मेदार कब्ज भी हो सकता है। ऐसे में कब्ज से छुटकारा पाना बहुज जरूरी होता है। इसके लिए डाइट में फाइबर युक्त चीजों का सेवन करें, जिससे कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी। 

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)