लाइव टीवी

Diet chart to Lose Weight: सब्जियों वाली इस डाइट को करें फॉलो, एक महीने में घट सकता है 5 किलो वजन

Updated May 06, 2022 | 10:32 IST

Diet Chart : बढ़ता वजन न केवल शरीर की सुंदरता बिगाड़ता है, बल्कि डायबिटिज और हार्ट संबंधी बीमारी का भी कारण बनता है। वजन को कम करने के लिए जितना जरूरी एक्सरसाइज करना होता है, उतना ही जरूरी होता है सही डाइट का होना। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए दलिया और हरी सब्जियां काफी फायदेमंद होती है।

Loading ...
Diet Chart
मुख्य बातें
  • वजन घटाने के लिए दलिया रहेगा फायदेमंद
  • इस वीकली डाइट चार्ट को फॉलो कर घटाएं वजन
  • कौन सी हरी सब्जियों से घटेगा वजन

Diet chart For Weight: आजकल ज्यादातर लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं। बढ़ते वजन को कम करने के लिए लोग अक्सर कम खाने और एक्सरसाइज करने पर ध्यान देते हैं। इसमें कोई संदेह  नहीं कि ऐसा करने से वजन कम होता है, लेकिन इससे शरीर में कमजोरी हो सकती है। कमजोरी की इस स्थिति से बचने के लिए अपनी डाइट में बदलाव करने जरूरत होती है, जिससे वजन भी कम हो और कमजोरी भी न हो। हेल्थ एक्सपर्ट्स वजन घटाने के लिए हरी सब्जियों और दलिए का सेवन करने की सलाह देते हैं। दरअसल, अगर वजन कम करना हो तो ऐसी सब्जियों का सेवन करना चाहिए जिसमें प्रोटीन-विटामिन्स और जरूरी पोषक तत्व तो हो, पर कैलोरी न हो। इसलिए दलिया वजन कम करने के लिए काफी फायदेमंद होता है। हेल्दी डाइट के साथ एक्सरसाइज करने से वजन जल्द कम करने में सहायता मिलती है।

ये भी पढ़ें: कई गुणों से भरपूर है गिलोय, मोटापा दूर करने के लिए ऐसे करें गिलोय का सेवन

वेट लॉस के लिए 1 सप्ताह तक फॉलो करें ये डाइट प्लान

जो लोग काफी समय से वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें मनचाहा परिणाम नहीं मिल पा रहा है। वो इस डाइट चार्ट को फॉलो कर सकते हैं। हालांकि, इस चार्ट में आप अपनी उम्र, वजन और पसंद के हिसाब से कुछ बदलाव कर सकते हैं।

रविवार
नाश्ते में आप कुटु का दलिया हरी सब्जियों के साथ बनाकर खा सकते हैं। जो दोपहर तक आपको भूख का एहसास नहीं होने देगा और शरीर में ऊर्जा बनाए रखेगा।

दोपहर के भोजन में रोटी के साथ सब्जी का सूप खाएं

रात के खाने में भी दलिया या वेजिटेबल सूप या ग्रीन वेजिटेबल सलाद खा सकते हैं।

सोमवार
नाश्ते में दलिया या इडली के साथ सांभर अच्छा रहेगा।

दोपहर के खाने में मिक्स सब्जी और रोटी खाएं।

रात का खाने में ताजे पालक के साथ अन्य सब्जियों की सलाद खा सकते हैं।

मंगलवार
नाश्ते में मिक्स सब्जी के साथ साथ चना दाल के पेनकेक्स खा सकते हैं।

दोपहर के खाने में ब्राउन राइस के साथ कम तेल वाली छोले की सब्जी खा सकते हैं।

रात के खाने में अंकुरित सलाद के साथ दलिया अच्छा रहेगा।

बुधवार
नाश्ते में फ्रूट सैलेट या दलिया खाया जाता है।

दोपहर के खाने में मिक्स ग्रीन वेजिटेबल के साथ अनाज की रोटी खा सकते हैं।

रात के खाने में बासमती चावल के साथ ग्रीन सैलेट खा सकते हैं।

गुरूवार
नाश्ते में बादाम वाला दलिया सही रहेगा। दलिए के साथ एक गिलास दूध भी पी सकते हैं बिना शर्कर डाले।

दोपहर के खाने में मिक्स सब्जी के साथ रोटी और ग्रीन सैलेट।

रात के खाने में पालक पनीर के साथ ब्राउन राइस खा सकते हैं।

शुक्रवार
नाश्ते में फ्रूट सैलेट के साथ एक गिलास दूध पी सकते हैं।

दोपहर के खाने में ब्राउन राइस के साथ सांभर खा सकते हैं।

रात के खाने में वेजिटेबल दलिए के साथ वेजिटेबल सैलेट खा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: वजन कम करना हैं चाहते? तुरंत खानपान में कर दें ये बदलाव

शनिवार
नाश्ते में इडली सांभर या पनीर वाला दलिया खा सकते हैं।

दोपहर के खाने में राजमा करी और क्विनोआ के साथ वेजिटेबल सैलेट

रात के खाने में वेजिटेबल सैलेट के साथ दलिया खा सकते हैं।

कौन सी हरी सब्जियों से घटेगा वजन

जो लोग शाकाहारी हैं और वजन घटाना चाहते हैं तो उनके लिए पालक, सरसों का साग, टमाटर, भिंडी, बैंगन, प्याज, फूलगोभी, करेले, मशरूम, ब्रोकली जैसी सब्जी काफी फायदेमंद रहेगी। इन सब्जियों को आप पका कर या सलाद के रूप में या फिर इनका सूप बनाकर भी पी सकते हैं। वजन घटाने के लिए ब्रोकली का सूप ज्यादा फायदेमंद रहता है।

वजन घटाने के लिए दलिया रहेगा फायदेमंद
वजन घटाने के लिए दलिया बहुत फायदेमंद साबित होता है। दरअसल, दलिया में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं और कैलोरी न के बराबर होती है। दलिए को खाने से मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है, जो शरीर में फालतू चर्बी जमने से रोकता है। इसके साथ ही दलिया खाने से कब्ज की समस्या भी नहीं होती। दरअसल, मोटापे को बढ़ाने में कब्ज की समस्या भी जिम्मेदार होती है। दलिए को सुबह और शाम को हल्के आहार के तौर पर ग्रहण किया जा सकता है।

(हेल्थ के लिए डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)