लाइव टीवी

Walnut Benefits: घुटने में दर्द से हैं परेशान? तो रोजाना करें एक से दो अखरोट का सेवन, गायब हो जाएगा दर्द

Updated Jan 17, 2021 | 15:03 IST

Walnut Benefits For Knee & joint pain: यदि आप भी घुटने में दर्द, जोड़े में दर्द से परेशान हैं तो रोजाना खाली पेट एक से दो अखरोट का सेवन करें। यह दर्द से निजात दिलाने के साथ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है...

Loading ...
Walnut Benefits
मुख्य बातें
  • अखरोट घुटने में दर्द से निजात दिलाने के साथ सेहत के लिए होता बेहद असरदार
  • भीगे हुए अखरोट का रोजाना करें सेवन
  • अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट के साथ ओमेगा 3 पाया जाता है जो सूजन को कम करने में असरदार होता है

घुटने में दर्द अनहेल्दी फूड का सेवन, एक्सरसाइज और बढ़ते वजन के कारण होता है। जिससे देश में इस समस्या से पीड़ित लोगों की संख्य़ा निरंतर बढ़ती जा रही है। खासकर बढ़ती उम्र में लोग इस समस्या से अधिक ग्रसित रहते हैं। इसके लिए लोग डॉक्टरों के चक्कर लगाते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें कुछ खास आराम नहीं मिलता। ऐसे लोगों के लिए आज हम एक खास घरेलू उपाय लेकर आए हैं। जिससे आप बहुत जल्द इस समस्या से निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं।

अखरोट का सेवन
अखरोट घुटने में दर्द व जोड़ों में दर्द से निजात दिलाने के लिए रामबांण सिद्ध होता है। जी हां आपको बता दें अखरोट में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन बी6, बिटामिन ई, कैल्शियम, फैट, कार्बोहीइड्रेड जैसे कुछ ऐसे मिनरल्स पाए जाते हैं जो आपको इस समस्या से जल्द निजात दिलाते हैं। इसके साथ ही आपको बता दें अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट के साथ ओमेगा 3 भी पाया जाता है। जो सूजन को कम करने में मददगार होता है। साथ ही यह अर्थराइटिस के जोखिम को भी कम करता है।

ऐसे करें इसका सेवन
यदि आप भी घुटने और जोड़ो में दर्द से परेशान हैं तो जल्द अखरोट का सेवन करें। इसके लिए आप रोजाना रात को एक  से दो अखरोट भिगोकर रख दें और फिर सुबह खाली पेट इसे खाएं। यकीन मानिए भीगे हुए बादाम खाना जितना सेहत के लिए फायदेमंद है उससे कहीं ज्यादा भीगे हुए अखरोट सेहत के लिए असरदार है। रोजाना इसके सेवन से आप जल्द ही घुटने में दर्द से निजात पा सकते हैं।