लाइव टीवी

Virat Kohlis fitness secrets: क्या है विराट कोहली का फिटनेस सीक्रेट? खान-पान में क्या सावधानी बरतते हैं विराट

Updated Sep 26, 2020 | 07:00 IST

जीवन में सेहतमंद रहने के साथ फिट रहना भी जरूरी है। खेल की दुनिया में फिटनेस का महत्व है। लंबे समय तक मैदान में बने रहने के लिए फिट होना आवश्यक होता है। जानते हैं कि विराट कोहली का फिटनेस सीक्रेट क्या है।

Loading ...
विराट कोहली जिम में समय बिताते हुए- (तस्वीर के लिए साभार- BCCI/TWITTER)
मुख्य बातें
  • विराट कोहली ने खोला अपनी फिटनेस का राज
  • फिटनेस के लिए कोहली करते हैं जबरदस्त मेहनत
  • फिटनेस के लिए कोहली बहाते हैं घंटों पसीना

नई दिल्ली: विराट कोहली एक ऐसे क्रिकेटर हैं जो दुनिया भर में अपनी फिटनेस और खेलने के अंदाज को लेकर जाने जाते हैं। फिटनेस के लिए एक तरफ वह युवाओं के रोल मोडल है तो दूसरी तरफ खेलने के अंदाज से प्रतिद्वंदी टीम में भी काफी लोकप्रियता रखते हैं। कोहली का बल्ला जब चलता है तो अच्छे- अच्छे गेंदबाजों की छुट्टी हो जाती है। विराट कोहली अपने दमदार फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं । विराट कोहली की फिटनेस और उनकी खेलने की शैली उन्हें बेहतरीन क्रिकेटर के रुप में शुमार करती है। 

फिट रहने के लिए क्या करते हैं विराट ?

अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्डकप 2008 से सुर्खियों में आए विराट ने अपने फिटनेस के दम पर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। दूनिया के सबसे बेहतरीन एथलीट माने जाने वाले विराट कोहली के फिटनेस की हर तलफ तारीफ होती है। आपको यह जान कर हैरानी होगी के अपार धन के मालिक विराट को घर का बना खाना पसंद है और वो जंक फूड बिल्कुल भी नहीं खाते हैं। फ्राईड चिप्स की जगह वो कम कैलोरी के लिए गेहूं के आटे से बना क्रैकर खाना पसंद करते हैं। प्रोटीन के लिए विराट सैलमन मछली, सूषि और मटन चॉप खाते हैं। शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए वो लगातार पानी पीते हैं।आपको पता ही होगा के विराट का एवीअन पानी फ्रांस से आता है।

नाश्ते और खाने में विराट को क्या है पसंद ?

विराट को भारी भरकम नाश्ता या खाना पसंद नहीं है। नाश्ते में वो तीन अंडे का सफेद हिस्सा और एक पूरा अंडा लेते हैं। इसके साथ ही चीज़ और ग्रील्ड सैलमन मछली खाते हैं। अब आप सोच रहे होंगे के लंबे नेट प्रैक्टिस में विराट क्या करते हैं। इस दौरान वो बटर के साथ ग्लूटेन फ्री ब्रेड अपने साथ लेकर जाते हैं। लंच में वो उबला हुआ समुद्री खाना खाते हैं। विराट का मानना है कि आप हर तरह के व्यंजनों का स्वाद चखें लेकिन आपको अपनी सीमा मालूम होनी चाहिए।

विराट का सीक्रेट फिटनेस टीप्स

विराट कोहली अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए जीतोड़ मेहनत करते हैं। उनके एक इंटरव्यू के मुताबिक वो हफ्ते में पांच दिन खूब मेहनत करते हैं और फिर दो दिन आराम करते हैं। वो वजन कम करने से अधिक फिटनेस पर ध्यान देते हैं। कार्डियो व्यायाम उनकी फिटनेस ट्रेनिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा है। विराट कोहली अच्छे स्वास्थ्य के लिए शराब या सिगरेट का बिल्कुल भी सेवन नहीं करते हैं। अब हम आपको बताते हैं कि विराट का फिटनेस सीक्रेट-

  1. जंकफूड बिल्कुल भी न खाएं ओर प्रतीदिन व्यायाम करें।
  2. ऑर्गेनिक खाने पर ध्यान दें और हल्का खाना खाएं।
  3. विराट का मानना है कि हमें अपने स्टेमिना बनाने पर ध्यान देना चाहिए न कि वजन घटाने पर।
  4. कैलोरी कम करने के लिए विराट को दौड़ना पसंद है।
  5. अगर आप फिटनेस की चरमसीमा पर पहुंचना चाहते हैं तो विराट का मानना है कि वन आर्म पूशअप्स जरूर करना चाहिए।
  6.  शरीर की गर्मी को कम करने के साथ कैलोरी को कम करने के लिए विराट तैराकी करते हैं।

अब विराट कोहली जैसी फिटनेस पाना मुश्किल तो है पर नामुमकिन नहीं। फिटनेस इन दिनों खेल का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। इसको बरकरार रखने के लिए खिलाड़ी जी तोड़ मेहनत करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साल पहले 'फिट इंडिया मूवमेंट' की शुरुआत की थी। उसके एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को 'फिट इंडिया डॉयलॉग' में पीएम मोदी ने कई नामचीन हस्तियों के साथ चर्चा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस चर्चा का आयोजन किया गया। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी इस चर्चा में शामिल हुए।

'फिट इंडिया डॉयलॉग' में विराट ने क्या कहा ?

विराट कोहली इस दौर के सबसे फिट खिलाड़ी माने जाते हैं। क्रिकेट के मैदान से लेकर आम जिंदगी में भी विराट की फिटनेस का कोई मुकाबला नहीं है। फिट इंडिया डॉयलॉग के दौरान बुधवार को विराट कोहली ने कहा 'एक क्रिकेटर के रूप में शुरुआती दौर में मैंने अपने जीवन में अहम बदलाव महसूस किया। खेल की शारीरिक जरूरतें बदल गई थीं। मैंने महसूस किया कि ऐसे क्रिकेटर जो खेल को पूरी तरह से जीना चाहते हैं उनके लिए फिटनेस बहुत मायने रखता है।'